Jaipur News / Dainik reporter – राजस्थान में पिछले दिनों हुए 24 जिलों के 49 निकायों में मंगलवार को निकाय प्रमुखों के चुनाव सम्पन्न हुए। इसमें कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए 35 निकायों में अपना निकाय प्रमुख बनाने में सफल रही। जबकि भाजपा ने 13 और एक पर निर्दलीय ने बाजी मारी।
इन चुनाव में तीन नगर निगम में से उदयपुर व बीकानेर में भाजपा के मेयर बने, जबकि भरतपुर में कांग्रेस निर्दलीयों के सहयोग से अपना मेयर बनाने में सफल रही।
राज्य निर्वाचन आयोग से जारी परिणाम के मुताबिक प्रदेश के दो बड़े नगर निगम बीकानेर में भाजपा की सुशीला कंवर मेयर बनी, जबकि उदयपुर में भाजपा के गोविंद सिंह टांक ने जीत हासिल की। वहीं भरतपुर नगर निगम में कांग्रेस के कौशल सुमन विजय हुए। बीकानेर में पहली बार कोई महिला मेयर बनी है।
निकाय जीत पार्टी
1.ब्यावर नरेश कुमार भाजपा
2.पुष्कर कमल किशोर भाजपा
3.अलवर बीना गुप्ता कांग्रेस
4.भिवाड़ी शीशराम तंवर कांग्रेस
5.बांसवाड़ा जैनेंद्र त्रिवेदी कांग्रेस
6.छबड़ा कैलाश चंद भाजपा
7.मांगरोल कौशल किशोर कांग्रेस
8.बाड़मेर दिलीप कांग्रेस
9.बालोतरा सुमित्रा देवी भाजपा
10. भरतपुर अभिजीत कुमार कांग्रेस
11. बीकानेर सुशीला कंवर भाजपा
12. चित्तौडग़ढ़ संदीप शर्मा कांग्रेस
13. निंबाहेड़ा सुभाष चन्द्र शारदा कांग्रेस
14.रावतभाटा दीपिका तिल्लानी कांग्रेस
15. चूरू पायल सैनी कांग्रेस
16. राजगढ़ (चूरू) रजिया कांग्रेस
17. गंगानगर करुणा चांडक कांग्रेस
18. सूरतगढ़ ओमप्रकाश कांग्रेस
19. हनुमानगढ़ गणेशराज बंसल कांग्रेस
20. जैसलमेर हरिवल्लभ कल्ला निर्दलीय
21. भीनमाल विमला कांग्रेस
22. जालौर गोविन्द भाजपा
23. बिसाऊ मुश्ताक अली कांग्रेस
24. झुंझुनूं नगमा बानो कांग्रेस
25. पिलानी हीरालाल नायक कांग्रेस
26. फलौदी पन्नालाल व्यास कांग्रेस
27. कैथून आइना महक कांग्रेस
28. सांगोद कविता सुमन कांग्रेस
29. डीडवाना रचना कांग्रेस
30. मकराना समरीन कांग्रेस
31. पाली रेखा भाटी भाजपा
32. सुमेरपुर उषा कंवर भाजपा
33. नीमकाथाना सरिता दीवान कांग्रेस
34. सीकर जीवन खान कांग्रेस
35. माउंट आबू जीतू राणा कांग्रेस
36. पिंडवाड़ा जितेन्द्र कुमार भाजपा
37. शिवगंज वजींगराम घांची कांग्रेस
38. सिरोही महेन्द्र कुमार मेवाड़ा कांग्रेस
39. आमेट कैलाश मेवाड़ा कांग्रेस
40. नाथद्वारा मनीष राठी कांग्रेस
41. टोंक अली अहमद कांग्रेस
42. कानौड चन्दा देवी मीणा कांग्रेस
43.उदयपुर गोविन्द सिंह टांक भाजपा
44. नसीराबाद शारदा मित्तलवाल कांग्रेस
45. थानागाजी चौथमल सैनी कांग्रेस
46. परतापुर दिलीप कुमार परमार भाजपा
46. रूपवास बबीता भाजपा
47. महुआ नर्मदा देवी कांग्रेस
48. खाटूश्याम जी ममता देवी भाजपा