राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से

liyaquat Ali
2 Min Read

Ajmer News – राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष,2020 (Rajasthan Board of Secondary Education, year 2020) की सीनियर सैकंडरी (Senior secondary) समकक्ष परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित (Examinations schedule declared) कर दिया है। 12 वीं की परीक्षाएं 5 मार्च को शुरू होगी और 3  अप्रैल  को  समाप्त  होगी।

सभी  परीक्षाएं सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक होगी।  परीक्षा में लगभग 8 लाख 70 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं।
बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि 5 मार्च को अंग्रेजी अनिवार्य, शुक्रवार 6 को दर्शन  शास्त्र,  शनिवार 7  को  हिन्दी  अनिवार्य, 11 को  राजनीति  विज्ञान, भूविज्ञान, कृषि विज्ञान,  गुरुवार  12 को  पर्यावरण  विज्ञान,  13  को  समाज  शास्त्र, लेखाशास्त्र, भौतिक विज्ञान,16 को शारीरिक शिक्षा, 17 को इतिहास, कृषि रसायन विज्ञान, रसायन विज्ञान,18को लोक प्रशासन, 19को अर्थशास्त्र, शीघ्रलिपि-हिन्दी, कृषि जीव विज्ञान, जीव विज्ञान, 20 को कंठ संगीत, नृत्य कत्थक, वाद्य संगीत और 21 को भूगोल, व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा होगी।

उन्होंने बताया कि 23 मनोविज्ञान, 24 को हिन्दी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिन्धी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फारसी, प्राकृत भाषा, टंकण लिपि अंग्रेजी,25 को  गणित, 27को  अंग्रेजी  साहित्य, टंकण  लिपि हिन्दी,28 को चित्रकला,30 को सूचना प्रौद्योगिकी और प्रोग्रामिंग, 31को गृह विज्ञान, 1 अप्रैल को संस्कृत साहित्य, 3 को ऑटोमोबाइल, सौंदर्य एवं स्वास्थ्य, स्वास्थ्य देखभाल, सूचना प्रौद्योगिकी व सूचना प्रौद्योगिकी की समर्पित सेवाएं, फुटकर बिक्री, ट्रेवल एंड ट्यूरिज्म निजी सुरक्षा, परिधान निर्मित वस्त्र और गृह सज्जा, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रोनिक्स, सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली कृषि की परीक्षा होगी। चौधरी ने कहा कि जल्द ही 10वीं कक्षा का परीक्षा कार्यक्रम भी घोषित किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.