भाजपा के सदस्यता अभियान का आगाज करेंगे राजनाथ सिंह

liyaquat Ali
3 Min Read
file photo

भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे

जयपुर

भाजपा का सदस्यता अभियान शनिवार से शुरू होगा। इसके लिए राजधानी में होने वाले प्रदेशव्यापी कार्यक्रम में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अभियान की विधिवत शुरूआत करेंगे। अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे तथा पार्टी के स्टीकर और पत्रक बांटकर मोबाइल से मिस्ड काल दिलाकर लोगों को सदस्य बनाएंगे। इसके लिए गुरूवार को भाजपा के अग्रिम मोर्चों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर सदस्यता के लक्ष्य दिए गए।

10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

इसके साथ ही तय किया गया कि हर बूथ पर पार्टी कार्यकर्ता नए सदस्य बनाने के लिए पांच पौधे भी लगाएंगे। कार्यशाला में भाजपा के सभी अग्रिम मोर्चों ने अपना लक्ष्य रखा तो कुछ को पार्टी ने यह लक्ष्य दिया। इसमें युवा मोर्चा ने सर्वाधिक 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया तो वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा ने एक लाख नए सदस्य बनाने कीब की बात कही। महिला मोर्चा ने अभियान के दौरान दो लाख नए सदस्य बनाने की जिम्मेदारी ली। अभियान के दौरान मोर्चों को जिम्मेदारी दी गई कि वह जिस वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं उस वर्ग में ज्यादा  से ज्यादा  लोगों को भाजपा से जोड़े।

राजधानी के दुर्गापुरा कृषि अनुसंधान केन्द्र के आडिटोरियम

राजधानी के दुर्गापुरा कृषि अनुसंधान केन्द्र के आडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए अभियान के राष्ट्रीय को सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी बनाने के लिए प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति व भौगोलिक दृष्टि से प्रत्येक स्थान पर पहुचकर भाजपा का सदस्य बनाना है। अभियान के प्रदेश संयोजक सतीश पूनियां ने कहा कि लोगों की भीड़ संगठन नहीं होती है, संगठन का मतलब होता है किसी रीति-नीति से जुडऩा, किसी एक विचार से जुड़कर उसके लिए प्रेरित होकर कार्य करना। आज राष्ट्रवाद की विचारधारा ेसे जुडकर भाजपा का कार्यकर्ता गौरवान्वित महसूस करता है।

विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो एक विचारधारा के साथ चल रही है और भाजपा का हर एक कार्यकर्ता अनुशासित कार्यकर्ता है। अभियान के तहत प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति, संस्थाओं एवं समितियों तक जाकर पार्टी का सदस्य बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा।

प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने सभी मोर्चों के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को प्रचार-प्रसार के माध्यम से भी स्कूलों, कॉलेज, अस्पताल, औद्योगिक संस्थाओं तक जाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवानी है। हमें प्रत्येक मतदाता को भाजपा का सदस्य बनाना है। जिससे वह पार्टी की रीति-नीति से अवगत हो एवं हमारा सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी बनें।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *