राजीव काटियां बने भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष

liyaquat Ali
1 Min Read

Bhilwara /Jahazpur News ( आजाद नेब ) – भारतीय जनता पार्टी प्रदेश द्वारा नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्षो की घोषणा की है। जिसमे जहाजपुर नगर मंडल अध्यक्ष पद पर युवा नेतृत्व को मौका देते हुए राजीव काटियां की घोषणा की है। काटियां पूर्व में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में वार्ड नंबर 10 से पार्षद भी है। भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा एवं प्रधान शिवजीराम मीणा दोनों के चहेते माने जाते है। नगर अध्यक्ष का दायित्व भी इनके मिलन सार के कारण मिला है। वैसे ने भाजपा के नेताओं का मानना है कि इनके गुरु राकेश पत्रिया का इनको नगर अध्यक्ष बनाने में काफी अहम भूमिका रही है।

इनकी घोषणा के साथ ही इनके समर्थकों में जोश पैदा हो गया है। समर्थको ने बताया कि इनको भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाने पार्टी संगठन और मजबूत होगा। समर्थको ने हर्ष व्यक्त किया है । पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल जैन, नरेश मीणा, श्याम चौधरी, भंवर पंचोली, कैलाश टेपण, महेंद्र खटीक, जब्बार मिलावत, कैलाश महावर, सलाम बेलिम, मुस्ताक बूगडिया, सद्दाम पठान, अबरार चौहान आदि कार्यकर्ताओ हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई देकर प्रदेश नेतृत्व व जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.