राजस्थान शिक्षा विभाग- सरकारी स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताएं कराने का कैलेंडर घोषित, कब- कब जानें 

Dr. CHETAN THATHERA
2 Min Read

बीकानेर/ उपनिदेशक खेलकूद माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के द्वारा 17 2022-23 66वीं जिला और राज्य स्तर माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक आयु वर्ग 17 व 19 विद्यालय छात्र छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन हेतु दिशा निर्देश जारी किए गए।

IMG 20220805 WA0026जिसमें विभिन्न खेलों को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया इन्हीं श्रेणियों के अनुरूप विद्यालयी, जिला स्तर एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिता आयोजन हेतु तिथियां निर्धारित की गई । इन तिथियों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न खेल समूह की प्रतियोगिता का आयोजन करवाने का आदेश दिया गया । 

IMG 20220805 WA0027

प्रथम समूह -विद्यालय स्तर 17-8-2022 से पुर्व , जिला स्तर 26-08-2022 से 30-08-2022 के मध्य, राज्य स्तर 06-09-2022 से 11-09-2022 के मध्य 

 

द्वितीय समूह – विद्यालय स्तर 17-08-2022 से पुर्व, जिला स्तर 31-08-2022 से 4-09-2022 के मध्य, राज्य स्तर 13-09-2022 से 18-09-2022 के मध्य

 

तृतीय समूह -विद्यालय स्तर 17-08-2022 से पुर्व, जिला स्तर 06-09-2022 से 10-09-2022 के मध्य, राज्य स्तर 13-10-2022 से 18-10-2022 के मध्य

 

चतुर्थ समूह – विद्यालय स्तर 17-08-2022 से पुर्व, जिला स्तर 28-09-2022 से 2-10-2022 के मध्य, राज्य स्तर 09-11-2022 से 14-11-2022 के मध्य आयोजित की जा सकती है ।

बच्चें एक साथ करेंगे देशभक्ति गीतों का गायन

टोंक। जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 12 अगस्त को विशेष आयोजन किया जाएगा। इस दिन सुबह 10ः15 बजे सभी विद्यालयों के 9 से 12 वीं कक्षा के बच्चें एक साथ देषभक्ति गीतों का गायन करेंगे। इस दौरान बच्चों द्वारा 6 देषभक्ति गीतों का गायन किया जाएगा।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी देशलदान ने बताया कि युवा पीढ़ी में देष भक्ति का संचार करने तथा आजादी की महत्ता को समझाने के लिए षिक्षा विभाग द्वारा यह अनूठी पहल की गई है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इस कार्यक्रम को राष्ट्रभक्ति के उत्सव के तौर पर मनाया जाए। साथ ही अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम