टोंक (फ़िरोज़ उस्मानी)।राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील तहसील टोंक के चुनाव डाक बंगला में प्रदेश संरक्षक सैयद महमूद शाह ,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जसवंत सिंह नरूका व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनारायण चौधरी की देखरेख में संपन्न हुए।। चुनाव अधिकारी धनराज सिंह राजावत जिला अध्यक्ष टोंक एवं हंसराज चौधरी जिला मंत्री चुनाव पर्यवेक्षक रहे। बैठक में सर्वसम्मति से राजाराम जाट को लगातार 7वी बार निर्विरोध तहसील अध्यक्ष व रूपनारायण चौधरी को तीसरी बार तहसील मंत्री चुना गया।
सरंक्षक सुरेश शर्मा,मोहन लाल जाट सभा अध्यक्ष तुलसीराम जाट वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामसहाय गुर्जर, राजेंद्र सिंह चौधरी उपाध्यक्ष रजनीश गुर्जर सतीश बियानी संगठन मंत्री हेमराज चौधरी हनुमान प्रसाद जाट कोषाध्यक्ष शिवजी राम जाट कार्यालय मंत्री राकेश गुर्जर प्रचार मंत्री कपिल हिरानी रमेश पुरी प्रारंभिक शिक्षा प्रतिनिधि ओम प्रकाश खंगार माध्यमिक शिक्षा प्रतिनिधि हनुमान जाट पुष्कर आर्य शारीरिक शिक्षा प्रतिनिधि कन्हैया लाल मीणा भंवरलाल जाट प्रबोधक प्रतिनिधि सुरेश पाल शंकर लाल जाट को चुना गया।
जिला प्रतिनिधि जसवंत सिंह नरूका,धनराज सिंह राजावत हंसराज चौधरी प्रेम मीणा इरफान खान गिरिराज प्रसाद शर्मा बलवंत चौधरी को चुना गया।। चुनाव के बाद शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। सदस्यता अभियान को सफल बनाने व नवनियुक्त अध्यापको को संघठन से जोड़ने पर भी विचार विमर्श किया गया।।
अधिवेशन में अधिक से अधिक शिक्षक लेंगे भाग
बैठक में 7 व 8 जून को सूचना केंद्र अजमेर में होने वाले महासमिति अधिवेशन में टोंक तहसील से ज्यादा से ज्यादा शिक्षक साथियो अधिवेशन में भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गयी। बैठक में मेहमूद शाह , जसवंत सिंह नरूका रामनारायण चौधरी धनराज सिंह राजावत हंसराज चौधरी रामकरण मीणा स्वरूप नारायण राम सहाय गुर्जर बलवंत चौधरी राजेंद्र सिंह चौधरी रूप नारायण चौधरी सूरजमल बधाई रामदेव तोगडा रजनीश गुर्जर मोहनलाल जाट शिवजी राम जाट हेमराज चौधरी हनुमान प्रसाद जाट अबरार अहमद महेश कुमार शर्मा मुकेश सैनी पप्पू चौधरी आदि उपस्थित रहे।।