रिजर्व बटालियन ने जल संरक्षण को लेकर रैली निकाली

Manish Bagdi
1 Min Read

सीआईएसएफ की 6वी व 9वी बटालियन का जल शक्ति अभियान

देवली
जल संरक्षण को लेकर सीआइएसएफ आरटीसी की नवीं व छठी आरक्षित बटालियन की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को जवानों ने शहर में जागरुकता रैली निकाली।

Contents
सीआईएसएफ की 6वी व 9वी बटालियन का जल शक्ति अभियानदेवलीजल संरक्षण को लेकर सीआइएसएफ आरटीसी की नवीं व छठी आरक्षित बटालियन की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को जवानों ने शहर में जागरुकता रैली निकाली।    इस दौरान नवीं बटालियन कमाण्डेंट मनमोहन कुमार ने रैली में कहा कि वर्तमान में जल की समस्या विकराल है। अपर्याप्त बारिश के इस दौर में जल संरक्षण करना बेहद जरुरी है। इस दौरान उपकमाण्डेंट सी. एम. यादव की अगुवाई में बल के जवानों व अधिकारियों ने नेकचाल तालाब में साफ-सफाई की। जवानों ने तालाब में जमा गंदगी हटाई तथा रैली निकालकर लोगों को जल संचय करने का संदेश दिया।कमाण्डेंट मनमोहन कुमार ने बताया जल शक्ति अभियान के तहत बटालियन परिसर में जल संचय के लिए चार प्वाइंट बनाए है। इनमें एसी, आरओ प्लांट, कीचन से निकलने वाले बेकार पानी व बारिश के पानी को रिर्जव किया जा रहा है, ताकि उपयोगहीन पानी से भूमि का जल स्तर बढ़ाया जा सके। इसके तहत पानी की टंकियों में छेद कर उन्हें जमीन में उतारा जा रहा है। इस दौरान शाम को रिजर्व बटालियन की सरंक्षिकाओ की ओर से परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
    इस दौरान नवीं बटालियन कमाण्डेंट मनमोहन कुमार ने रैली में कहा कि वर्तमान में जल की समस्या विकराल है। अपर्याप्त बारिश के इस दौर में जल संरक्षण करना बेहद जरुरी है। इस दौरान उपकमाण्डेंट सी. एम. यादव की अगुवाई में बल के जवानों व अधिकारियों ने नेकचाल तालाब में साफ-सफाई की। जवानों ने तालाब में जमा गंदगी हटाई तथा रैली निकालकर लोगों को जल संचय करने का संदेश दिया।
कमाण्डेंट मनमोहन कुमार ने बताया जल शक्ति अभियान के तहत बटालियन परिसर में जल संचय के लिए चार प्वाइंट बनाए है। इनमें एसी, आरओ प्लांट, कीचन से निकलने वाले बेकार पानी व बारिश के पानी को रिर्जव किया जा रहा है, ताकि उपयोगहीन पानी से भूमि का जल स्तर बढ़ाया जा सके। इसके तहत पानी की टंकियों में छेद कर उन्हें जमीन में उतारा जा रहा है। इस दौरान शाम को रिजर्व बटालियन की सरंक्षिकाओ की ओर से परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *