.. तो अचनाकर इस कारण रद्द हो गया राहुल गांधी का अलवर दौरा

Sameer Ur Rehman
2 Min Read
File Photo - राहुल गांधी

जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का प्रस्तावित अलवर दौरा अचानक आज रद्द हो गया है। कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने भी इसकी पुष्टि की है। बताया जाता है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आज प्रस्तावित तिजारा दौरा स्वास्थ्य कारणों के चलते रद्द कर दिया गया है।

बताया जाता है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राहुल गांधी ने अपना प्रस्तावित तिजारा दौरा रद्द कर दिया है। तिजारा कस्बे के जैन मंदिर में चल रहे कांग्रेस के नेतृत्व संगम शिविर का आज समापन होना है,समापन समारोह को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तिजारा पहुंचकर प्रतिभागियों के साथ संवाद करने वाले थे।

राहुल गांधी के साथ अलवर के पूर्व सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह सहित कई अन्य नेताओं को भी नेतृत्व संगम शिविर में आना था। पहुंचेंगे । नेतृत्व संगम शिविर में देश भर से 50 कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यकर्ता प्रशिक्षण ले रहे हैं।

किए गए थे सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के तिजारा दौरे को देखते हुए जैन मंदिर के आसपास सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए थे। सरकार ने पुलिस के आलाधिकारियों को भी तिजारा में तैनात किया है। अब राहुल गांधी का दौरा रद्द होने से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।

सीएम गहलोत और माकन भी हुए थे शामिल

इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तिजारा में चल रहे हैं नेतृत्व संगम शिविर में शामिल हुए थे और प्रतिभागियों के साथ संवाद भी दिया था। साथ ही प्रशिक्षण शिविर का भी अवलोकन करने के साथ ही जैन मंदिर के दर्शन भी किए थे।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/