
Tonk news / फिरोज उस्मानी। पत्रकार अर्नब गोस्वामी के खिलाफ अब टोंक में भी मामला दर्ज कराया गया है। ये मामला कांग्रेस नेता सुनील बंसल पुत्र मदनलाल बंसल दर्ज कराया है। दर्ज मामले के अनुसार अर्नब गोस्वामी पर पालघर मामले में अपने वक्तव्य से देश की जनता के सद्भाव को समुदाय के आधार पर भड़काने और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।
एक समाचार चैनल पर उसके संपादक अर्णब गोस्वामी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के पालघर में संत की भीड़ के हत्या कर दिए जाने पर ‘पूछता है भारत’ डिबेट कार्यक्रम किया था। इसमें अर्णब गोस्वामी ने अपने वक्तव्य से देश की जनता के सद्भाव को समुदाय के आधार पर भड़काया। साथ ही देश के विभिन्न समुदायों के बीच नफरत का वातावरण बनाया गया है।
अपने डिबेट के दौरान गोस्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी गलत टिप्पणी की है। जिसके चलते कांग्रेसियों ने कई राज्यो में मामले दर्ज कराए गए है।