Jaipur News / Dainik Reporter : जयपुर बसपा (Jaipur BSP ) छोड़कर कांग्रेस (Congress) में आए विधायकों (MLAs) को सत्ता में भागीदारी का आश्वासन
दिया गया हैं। निकाय (body) और पंचायत चुनाव (Panchayat Election)के टिकट देने में भी इनकी राय को महत्व दिया जाएगा। रविवार को राजधानी के एक होटल में पांच विधायकों के साथ मुख्यमंत्री
अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot), उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Deputy Chief Minister Sachin Pilot ), प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ( State in-Charge Avinash Pandey ) और सह प्रभारी विवेक बंसल ने मंत्रणा की। उन्होंने विधायकों को निकाय चुनाव में लगने के
निर्देश दिए हैं। बैठक के बाद विधायकों ने कांग्रेस में पूरी आस्था जताते हुए कहा कि वे कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करेंगे। विधायक राजेन्द्र गुढ़ा ने कहा कि हम भी अब
कांग्रेस हैं। मुख्यमंत्री पर उन्हें पूरा भरोसा है। सोनिया गांधी की मंजूरी के बाद अब क्या रह जाता है। जोगेंद्र अवाना ने कहा कि हम पार्टी के लिए काम करेंगे। दीपचंद खैरिया ने
खुद को पुराना कांग्रेसी बताया। वहीं विधायक लाखन मीणा और वाजिब अली ने कहा कि कांग्रेस में हमारा पूरा मान सम्मान है। कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करेंगे।