Jodhpur News / Dainik reporter : जोधपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने शुक्रवार को केंद्र सरकार और भाजपा पर
निशाना साधा। उन्होंने कहा आम जनता भाजपा (bjp) की नीतियों को समझ चुकी है और उसकी हकीकत जल्द सामने आएगी। यह बात उन्होंने यहां सर्किट हाउस में मीडिया से
बातचीत के दौरान कही। उन्होंने यहां जनसुनवाई भी की और शहरवासियों से मुलाकात कर जनअभाव अभियोग सुने। गहलोत ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाते हुए कहा
कि नोटबंदी (Demonetisation) और जीएसटी (GST) में केन्द्र सरकार फैल हो गई। किसानों के कर्जे हम माफ कर चुके हैं। हमारी सरकार पूरी तरह से किसानों को समर्पित,फसलों का सही दाम दिलाने
का काम कर रही है। बीमा मामले में शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। 60 साल में देश में जो विकास हुआ हर विकास कांग्रेस की देन है। केन्द्र सरकार ने 2 करोड़ लोगों
को रोजगार देने का वादा किया था,जिसमें वह पूरी तरह से विफल रही है। इससे पूर्व गहलोत ने सर्किट हाउस में उनसे मिलने बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से समस्याएं सुनी।
गहलोत ने बारी-बारी से वहां मौजूद सभी लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री जब सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर रहे थे,उस समय उनसे मिलने पहुंचे कुछ कांग्रेसी
जनप्रतिनिधियों को पुलिस ने अंदर आने से रोक दिया। इस पर जनप्रतिनिधियों ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए विरोध किया। इस दौरान पुलिस और
कांग्रेसी नेताओं के बीच धक्का-मुक्की और बहस भी हो गई। जनसुनवाई के बाद मुख्यमंत्री गांव बेड़ों की ढाणियां (भोपालगढ़) में चौधरी लक्ष्मणराम बेड़ा की मूर्ति के
अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व विधायक नारायणराम बेड़ा के पिता की प्रतिमा का अनावरण किया। अनावरण के बाद मुख्यमंत्री ने मेडिकल कैम्प
का अवलोकन भी किया। गहलोत ने कहा कि लक्ष्मण राम बेडा की मूर्ति लगने से लोगों को प्रेरणा मिलेगी। आपके आशीर्वाद से मैं आगे बढ़ा। परसराम मदेरणा का जिक्र करते
हुए कहा कि वे भी राजस्व मंत्री रहे थे,आज हमारे हरीश चौधरी मेरे साथी है जो सरकार में राजस्व मंत्री है। गहलोत ने का मैंने अब तक हर मांग को पूरा किया। अब घर-घर
पानी पहुंचाने का काम करेंगे। गहलोत ने कहा कि एमपी चुनाव का वक्त था जब मुझे मदेरणा लेकर घूमे थे।