4 माह पहले गुम हुई महिला को पुलिस ने किया दस्तयाब

Manish Bagdi
1 Min Read

 

पति से विवाद के कारण परेशान होकर गायब हुई थी

महिला जयपुर रहकर मजदूरी कर रही थी महिला

 

देवली

एजेंसी एरिया से गत 4-5 माह पहले गुम  हुई महिला को देवली थाना पुलिस ने गुरुवार को दस्तयाब कर लिया है। महिला के गुम होने के मामले में उसके पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

देवली पुलिस ने बताया गुम हुई महिला एजेंसी एरियां निवासी धन्नी पत्नी कैलाश माली निवासी है। वह गत चार-पांच माह पूर्व घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। पुलिस ने बताया कि महिला का अपने पति से आए दिन विवाद होता था। इससे परेशान होकर महिला किसी को बताए बिना जयपुर चली गई। जहां इतने दिनों तक वह मजदूरी करके अपना गुजर-बसर कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर महिला के जयपुर होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने महिला  को दस्तायाब कर लिया। महिला को देवली लाने के बाद शाम को थाना पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *