कोटड़ी श्याम के भजन के साथ रवाना हुए पदयात्री

Manish Bagdi
1 Min Read

20वीं कोटड़ी श्याम पदयात्रा 

देवली।

देवली से कोटड़ी स्थित चारभुजानाथ मन्दिर में दर्शनार्थ जाने वाली २० वीं पदयात्रा गुरुवार सुबह श्याम भगवान के भजनों के साथ रवाना हुई।

               समिति  के  राकेश दीया ने बताया कि पदयात्री अग्रवाल धर्मशाला में विराजमान चारभुजानाथ मन्दिर में पूजा-अर्चना कर रवाना हुए। पदयात्रा में आगे ध्वजारोही चल रहे थे। इस दौरानं पीछे पदयात्री व उनके परिजन चल रहे थे। पदयात्रा शहर के मुख्य मार्गाे से होकर गुजरी। जिस पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बैण्डबाजों के साथ रवाना हुई पदयात्रा में महिलाएं भगवान श्याम के भजनों पर नृत्य करती चल रही थी। पदयात्रियों के परिजन नगर के बाहर तक साथ गए। पदयात्रा समिति महामंत्री सुनील कुमावत ने बताया कि पहला पड़ाव व विश्राम स्थल जहाजपुर होगा। पदयात्रा ११ अगस्त को कोटड़ी पहुंचकर मन्दिर पर ध्वज अर्पित करेगी। इस मौके पर प्रसादी कार्यक्रम भी होगा।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *