हर घर तिरंगा यात्रा से पार्टी नेता एवं पदाधिकारियों ने बनाई दूरी, नगर में बना चर्चा का विषय

Azad Mohammed nab
2 Min Read

जहाजपुर (आज़ाद नेब) भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली के नेतृत्व में चलाए गए हर घर तिरंगा यात्रा कल जहाजपुर नगर में भी पहुंची जिसका विधायक गोपीचंद मीणा, चेयरमैन नरेश मीणा, भाजपा नगर अध्यक्ष भैरू टांक ने जोरदार स्वागत करते हुए मश्क के गाजे बाजे के साथ नगर के मुख्य मार्गों से वाहनों पर तिरंगा लगाकर यात्रा निकाली।लेकिन इस तिंरगा यात्रा में भाजपा के नेता व पदाधिकारियों का शामिल ना होकर दूरी बनाना नगर में चर्चा का विषय रहा। 

गौरतलब है कि आजादी के 75 वर्ष पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हरणी महादेव मंदिर में भगवान के दर्शन के बाद शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा शुरू की गई। जिसकी मिडिया के माध्यम से लगातार खबरें मिल रही है बावजूद इसके पार्टी के नेता व पदाधिकारियों का तिंरगा यात्रा में नहीं पहुंचना चर्चा में रहा।

कल निकाली गई तिरंगा यात्रा में विधानसभा समन्वयक / हर घर तिरंगा संयोजक गोपाल गुर्जर, वेद प्रकाश खटीक, नगर मण्डल प्रभारी रघुनंदन सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रफीक पुंवार, पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, उदयलाल टांक, राकेश पत्रिया, रामदेव खटीक, पूर्व चेयरमैन गेगा राम मीणा, काली देवी मीणा, कांता मीणा, वर्तमान वाइस चेयरमैन राजीव कांटिया, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री सद्दाम पठान, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंतिमा जैन, किसान मोर्चा अध्यक्ष दुर्गा लाल माली, एसटी मोर्चा अध्यक्ष बादल मीणा, एससी मोर्चा अध्यक्ष विजय बारेठ, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जब्बार मिलावत, एवं वर्तमान नगरपालिका पार्षद कालू राम खटीक, मौसमी देवी, सीमा मीणा, गरिमा देवी सहित नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद नहीं थे।

Share This Article
Follow:
आज़ाद मोहम्मद नेब में दैनिक रिपोर्टर्स के आलावा एडिटर स्मार्ट हलचल, रिपोर्टर HNN news, tv100 ,लाइव टुडे, साधना प्लस, सरेराह, हुक्मनामा समाचार, जयपुर टाइम्स साथ काम करता हू .पत्रकारिता से आमजन की बात प्रशासन तक पंहुचाना मेरा मकसद है . whatsapp 8890400865, 8058220365