शेखावाटी में पैरालम्पिक खेलों को मिलेगा बढ़ावा – डॉ. दीपा मलिक

Sameer Ur Rehman
3 Min Read

सीकर। शेखावाटी वीर प्रसूताओं की धरा रही है। यहां के युवाओं ने देश की रक्षा व खेल जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। पैरालम्पिक खिलाडिय़ों (Paralympic Games) को राज्य सरकार की ओर से बढ़ावा दिए जाने के कारण प्रदेश में पैरा खेलों का वातावरण विकसित होगा। शेखावाटी में भी पैरालम्पिक खेलों को बढ़ावा मिलेगा।

यह बात रविवार को निजी कार्यक्रम मे भाग लेने आई अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award) व खेल रत्न पुरस्कार (Khel Ratna Award) से सम्मानित पदमश्री मोटीवेशनल स्पीकर (Padmashree Motivational Speaker) पैरालम्पिक कमेटी ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दीपा मलिक ने फतेहपुर रोड़ स्थित नंद किशोर महरिया के आवास पर बातचीत करते हुए कहीं।

Paralympic Games will get a boost in Shekhawati - Dr. Deepa Malik

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पैरा प्रतियोगिता में राजस्थान के मूल निवासी खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरी के लिए पात्र माना गया है। इसके चलते पैरा खिलाडिय़ों का रूझान पैरा खेलों के प्रति बढऩे लगा है।

Paralympic Games will get a boost in Shekhawati - Dr. Deepa Malik
डॉ. मलिक ने कहा कि संघर्षमय जीवन के बावजूद अपनी विशिष्ट पहचान बनाने को लेकर विषम परिस्थितियों में देश का नाम दुनिया में रोशन करना बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य का होना अतिआवश्यक है।

लक्ष्य विहीन जीवन को कोई महत्व नहीं है।
इससे पूर्व सीकर जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया व राजस्थान बेसबॉल संघ के चेयरमैन पूर्व विधायक नंद किशोर महरिया के नेतृत्व में जिला खेल संघ व खेल प्रेमियों ने डॉ. दीपा मलिक का भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सुभाष महरिया ने कहा कि सब कुछ हारने के बाद भी नए सिरे से जीवन जीने की कला डॉ. मलिक से सीखने को मिलती है। साथ ही पैरा खिलाडिय़ों को आगे बढऩे की राह मिली है।

आने वाले समय में शेखावाटी अंचल के पैरा खिलाड़ी भी देश व दुनिया में अपनी प्रतिभ का लोहा मनवाएंगें।

[ भीलवाड़ा व उदयपुर में ACB का घमाका,GST अधिकारी और ट्रांसपोर्टर रिश्वत सहित गिरफ्तार ]

 

इस मौके पर पदमश्री जगदीश पारीक, सुण्डाराम कुमावत, सीकर जिला ओलम्पिक संघ के सचिव महेन्द्र सिंह पंवार, झुंझुंनू जिला ओलम्पिक संघ के सचिव अजय सिंह प्रेमी, चुरू जिला ओलम्पिक संघ के सचिव ठाकुर मल शर्मा, राजस्थान कबड्डी संघ के सयुंक्त सचिव जगदीश फौजी, राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शारीरिक शिक्षक भंवर सिंह, राष्ट्रीय पैरालम्पिक खिलाड़ी महेश नेहरा,

सुधीर महरिया स्मृति संस्थान के सचिव बी. एल. मील, जूडो प्रशिक्षक सरिता सैनी, रणधीर महरिया, अशफाक कायमखानी, सचिन महरिया, सिद्धार्थ महरिया, दानिश कायमखानी,

जिला जनसम्पर्क अधिकारी पूरणमल, वरिष्ठ पत्रकार बालमुकंद जोशी, पार्षद अब्दुल रजाक पंवार, इमरान बहलीम, करणी सिंह, दुर्गाराम सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी व खिलाड़ी मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/