पंचायत चुनाव कार्यकर्ता का चुनाव है, मजबूती से लड़े- भाजपा जिला अध्यक्ष तेली

liyaquat Ali
3 Min Read

Bhilwara News (मूलचन्द पेसवानी) – देश में कांग्रेस भ्रष्टाचार के मलबे के नीचे दबी हुई है। ऐसी कांग्रेस को प्रदेश से उखाड़ फैंकना है। पंचायत चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता कमर कस ले तथा यह चुनाव कार्यकर्ता का चुनाव होने से वो संगठित होकर चुनाव लड़कर जीत हासिंल करें।

यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली ने शाहपुरा में धरती देवरा वाटिका में भाजपा की पंचायती राज चुनाव (Panchayat aam Chunuv) को लेकर हुई मंडलों की संयुक्त बैठक में कहीं।

भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया गांधी खुद को एनआरसी व सीएए काननू से ही भारत में नागरिकता मिली है। कांग्रेस चुनावी रणनीति के चलते लोगों को गुमराह कर रही हैं। पंचायतीराज चुनाव को लेकर हुई बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की सीढ़ी बताते हुए हमला बोला। जिलाध्यक्ष ने पंचायतीराज चुनाव को कार्यकर्ता का चुनाव बताया।

तेली ने कांग्रेस पर गरजते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए कहा कि वो राजस्थान में एनआरसी और सीएए लागू नहीं होने देने की बात करते है लेकिन में उन्हें पूछता हू की एनआरसी का मतलब क्या होता है। ये मालूम होना चाहिए मुख्यमंत्री को।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनमोल पाराशर ने युवाओं को देश की रीढ़ की हड्डी बताया और मजबूत स्तम्भ कहा। कार्यक्रम में  राष्ट्र जागृति मंच भीलवाडा की ओर से सीएए और एनआरसी के बारे में लोगों को जाग्रत करने के लिए पर्चे छपवाकर कार्यकर्ताओं को बांटे।

शाहपुरा भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामलाल जाट ने केंद्र सरकार के लिए गए ऐतिहासिक निर्णय धारा 370, राम मंदिर, सीएए लागू करने का अनुमोदन, भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा की व्यक्तियों को वार्डपंच से जिला प्रमुख तक बना कर करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रदेश की भ्रष्टाचारी, असंवेदनशील, राष्ट्रविरोधी, किसानों एवं युवाओं की भावनाओ से खिलवाड़ करने वाली प्रदेश सरकार की नीवं हिलानी है।

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद जाट ने कार्यकर्ताओं को पंचायत राज चुनाव में आवश्यक दस्तावेज व आवश्यक कानून के संबंध में जानकारी दी। वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं लोकतंत्र सेनानी कन्हैयालाल धाकड़ ने पंचायतीराज चुनाव को लेकर अपने विचार रखे। पूर्व जिला महामंत्री रोशन मेघवंशी, उप प्रधान बजरंगसिंह राणावत, तीनों मण्डल अध्यक्षों के साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद टांडी, नगर मंडल अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, फुलिया कला मंडल अध्यक्ष रामधन गुर्जर, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष रमेश मारू,रामधन थरोदा, वर्तमान पंचायत समिति सदस्य रामप्रसाद गोरा जीनगर, रामधन जाट, बालाराम खारोल, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता तिवाड़ी, एससीएसटी मोर्चा अध्यक्ष शिवराज मीणा, गोपाल पटवारी, पवन जैन, सुभम कावड़िया, फुलिया से उदयलाल सिरोठा, ओम व्यास, बंसीलाल कुमावत, अभिषेक कलाल, चन्द्र प्रकाश खारोल, सांवर लाल गोरा, बेनाथ जाट, घनश्याम सोनी, गोपाल गुर्जर उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.