पाली में भाजपा अपना गढ़ बचाने में कामयाब रही, 7 में से 4 में भाजपा का परचम

Dr. CHETAN THATHERA
3 Min Read

Pali News। पाली जिले में अपने गढ़ को सुरक्षित रखने में भाजपा सफल रही है। पाली की रानी, तखतगढ़, जैतारण व बाली में भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। जबकि, फालना में निर्दलीय प्रत्याशियों का दबदबा रहा। सोजत नगर पालिका में बेहद कांटे का मुकाबला रहा।

सादड़ी की 35 सीट में से भाजपा ने 19 सीट पर जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। इसके साथ ही 10 साल के अंतराल के बाद भाजपा का बोर्ड बनना तय हो गया है। यहां कांग्रेस 12 और निर्दलीय को 4 स्थान पर जीत मिली। सादड़ी के नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन दिलीप सोनी चुनाव हार गए हैं। पाली जिले की फालना नगर पालिका में निर्दलीय भाजपा व कांग्रेस पर भारी पड़ गए हैं। सभी 25 सीटों के नतीजे घोषित किए जा चुके है। इसमें से निर्दलीय प्रत्याशियों ने 11 स्थान पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस को 6 व भाजपा को 8 स्थान पर जीत मिली है। फालना नगर पालिका की निवर्तमान अध्यक्ष कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता गुर्जर चुनाव हार गई है। पाली जिले में 25 सीट वाली तखतगढ़ नगर पालिका में सभी नतीजे सामने आ गए है। भाजपा ने 16 सीट जीत कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। जबकि, निर्दलीय को पांच व कांग्रेस को चार सीट मिली है। पांच सीटों के नतीजे आने शेष है।

पाली जिले की जैतारण नगर पालिका में सभी 25 नतीजे मिल चुके है। इसमें से भाजपा को 14, कांग्रेस को 6 व निर्दलीय को पांच स्थान मिले है। जिले की सोजत नगर पालिका में बेहद कड़ा मुकाबला रहा। 40 सदस्यों वाली इस नगर पालिका में भाजपा को 20, कांग्रेस को 19 व एक स्थान निर्दलीय के खाते में गया है। ऐसे में सारा दारोमदार निर्दलीय पर निर्भर है। पाली जिले की बाली नगर पालिका की 25 सीटों में से भाजपा ने 16 सीट पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस को 5 व निर्दलीय को 4 स्थान पर जीत मिली। रानी कस्बे की 20 सीटों में से भाजपा ने 11 सीट जीत पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस को 7 व निर्दलीय को 2 सीट मिली।

 

Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम