गायों को लंपी स्किन रोग से मुक्ति के लिए पदयात्रा सराहनीय कदम– डोटासरा

Dr. CHETAN THATHERA
3 Min Read

भीलवाड़ा / पशुओं में फैल रही लंपी स्किन डिजीज से गायों को छुटकारा दिलाने के लिए राज्य बीज निगम अध्यक्ष राज्यमंत्री धीरज गुर्जर ने शुक्रवार को 2 दिवसीय गौ संकट निवारण पदयात्रा का शुभारंभ किया।

राज्य बीज निगम अध्यक्ष (राज्यमंत्री) धीरज गुर्जर एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा सहित राजस्थान राज्य अन्य पिछडा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग जयपुर अध्यक्ष पवन गोदारा, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष किशनलाल जैदिया ने शुक्रवार को संकट मोचन हनुमान मंदिर से गौ पूजा कर साधु संत महात्माओं का आशीर्वाद लेकर यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान सहाड़ा विधायक श्रीमती गायत्री देवी त्रिवेदी, पूर्व विधायक विवेक धाकड़, पूर्व विधायक हगामी लाल मेवाड़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।IMG 20221014 WA0038

यहां से पदयात्री सातोला खेड़ा पहुंचेंगे। इस दौरान सातोला खेड़ा में विशाल गौ भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के प्रसिद्ध कलाकार सम्मिलित होंगे।

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान आमजन को संबोधित करते हुए राज्य बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर ने कहा कि गायों की सेवा करना सभी का धर्म है। उन्होंने कहा कि इस पद यात्रा के माध्यम से लोगों को गायों में फैल रही लंपी बीमारी के प्रति जागरूक किया जाएगा। यात्रा के दौरान जागरूकता के लिए पेंपलेट वितरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 5100 किलो औषधीय गौ लापसी और 201 पीपे गुड तथा दवाइयों का वितरण गौपालकों तथा जिले की सभी गौशालाओं में किया जाएगा।

पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने गौ संकट निवारण पदयात्रा को ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा के उद्देश्य से इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। राज्य सरकार लंपी रोग के रोकथाम के लिए निरंतर प्रयासरत है। साथ ही उन्होंने सभी से लंपी रोग के रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों में सहयोग करने की भी अपील की।

सहाड़ा विधायक श्रीमती गायत्री देवी त्रिवेदी में कार्यक्रम में मौजूद सभी साधु महात्माओं जनप्रतिनिधियों और आमजन का आभार व्यक्त किया।

इसके पश्चात गौ संकट निवारण पदयात्रा शनिवार को प्रातः 9 बजे सातोला का खेड़ा से शुरू होकर श्री कोटडी चारभुजानाथ धाम पहुंचेंगी। जहां पदयात्री शीश नवाकर गौ माता के संकट निवारण की प्रार्थना करेंगे। ब्राह्मणों द्वारा पूजा पाठ, अभिषेक, विशाल ब्रह्मभोज एवं विशाल गौ छप्पन भोग व हजारो किलो की गौ लापसी भोग के साथ गौ संकट निवारण पदयात्रा पूर्ण होगी।

Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम