नम आंखों के साथ पूर्व मंत्री तांबी को दी अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री गहलोत भी हुए शामिल

liyaquat Ali
2 Min Read

Jahazpura News (आज़ाद नेब)- कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री रतनलाल तांबी की शव यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए नागदा नदी पर पहुंचा वहां से पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए बनास नदी पर रथ यात्रा में लाया गया। नगर के सभी नगर वासियों ने शव यात्रा के दौरान पुष्प अर्पित किए। शव यात्रा में चारों पुत्रों के साथ पुत्री भी मौजूद रही। शव यात्रा के दौरान प्रशासन के नुमाइंदे पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहे। चावंडिया चौराहा से हाईवे 148D के बनास नदी तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मौजूद रहे।

 

शव यात्रा मे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, पूर्व मंत्री सी पी जोशी, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, कमिश्नर एल एन मीणा, आईजी संजीव नाजरी, विधायक रामलाल जाट, पूर्व विधायक विवेक धाकड़, पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर,पं गोपाल केसावत विधायक गोपीचंद मीणा, जिला कलेक्टर राजेंद्र भट्ट, एसपी हरेंद्र महावर, एएसपी अनुकृति उज्जैनिया, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल तेली, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल डांगी, पूर्व यूआईटी चेयरमैन अक्षय त्रिपाठी, पूर्व जिला प्रमुख कन्हैयालाल धाकड, उद्योगपति रामपाल सोनी, पूर्व सभापति मंजू पोखरना, आईपीएस अतहर अली खान, उपखंड अधिकारी उमेद सिंह राजावत, तहसीलदार मुकंद सिंह शेखावत, प्रधान शिवजीराम मीणा, नगर पालिका चेयरमैन विवेक मीणा, वॉइस चेयरमैन लतीफ ठेकेदार सहित कई नगर के नेता व जनता मौजूद रही।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.