निरोगी राजस्थान अभियान बेहतर स्वास्थ्य के लिए दिया संदेश

liyaquat Ali
2 Min Read

Jahazpur  News (आज़ाद नेब)- प्रदेश में स्वस्थ एवं समृद्व राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा 18 दिसम्बर को निरोगी राजस्थान अभियान का शुभारंभ राज्य स्तर से किया था। इसी क्रम में जहाजपुर ब्लॉक में निरोगी राजस्थान अभियान का शुभारंभ उपखंड अधिकारी उम्मेद सिंह राजावत एवं ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी जी पी गोयल ने किया।

ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी जी पी गोयल ने बताया कि जनसंख्या नियंत्राण, वृद्वावस्था में स्वास्थ्य की देखभाल, मौसमी बीमारियों, टीकाकरण आदि विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए चिकित्सा विभाग की ओर से हॉस्पिटल परिसर से प्रातः 8 बजे से हाफ मैराथन दौड आयोजित की गई। मैराथन दौड़ को उपखंड अधिकारी व चिकित्सा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस हाफ मैराथन दौड़ में पुलिस के जवान जेल स्वास्थ्य कर्मी ने भाग लिया। साथ ही चिकित्सालय परिसर से स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। चिकित्सालय परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदर्शनी लगाकर आमजन को स्वस्थ रहने हेतु प्रेरित किया। एनसीडी जांच शिविर का आयोजन कर विभिन्न प्रकार के रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य शिक्षा दी।
इसी क्रम में 22 दिसम्बर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर ब्लॉकवासियों को विभिन्न रोगों से बचाव के बारे में जानकारियां दी जायेगी।
अभियान के दौरान ब्लॉक में विभिन्न आईईसी गतिविधियों के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर बेहतर स्वास्थ्य के लिए संदेश दिया जायेगा। पुलिस का जवान भी इस कार्यक्रम में अधिकारी हरिश सांखला, सीएससी प्रभारी डॉक्टर नईम अख्तर, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रामजस मीणा, मेलनर्स सुमित टेलर, योगाचार्य नरेश दाधीच, एनसीडी काउंसलर अशोक कुमार रेगर सहित पुलिस जेल के जवान चिकित्सा स्टॉप मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.