नड्डा के पुत्र-पुत्रवधू ने की सरोवर में की पूजा

liyaquat Ali
1 Min Read

Ajmer news : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने पुत्र गिरीश और पुत्रवधू परांची के साथ बुधवार को सपरिवार पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट पहुंचे। जहां पूजा-अर्चना करने के बाद ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करने गए। विधायक सुरेश सिंह रावत, पालिका अध्यक्ष कमल पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया।

मंगलवार रात नड्डा  के पुत्र का पुष्कर के गुलाब निवास पैलेस में विवाह संपन्न हुआ था। जिसमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सहित भाजपा के कई आला नेताओं और वीआईपी लोगों ने शिरकत की थी। बताया जा रहा है कि नड्डा के पुत्र का दिल्ली और एक अन्य स्थान पर आशीर्वाद समारोह का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.