मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले,मोदी है तो मंदी है,देश तानाशाही की ओर जा रहा

liyaquat Ali
3 Min Read
File photo Chief Minister Ashok Gehlot

Jaipur News – मुख्यमंत्री अशोक गहलोत Chief Minister Ashok Gehlot)ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah)पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि ये दो लोग ही देश पर राज कर रहे हैं। सरकार में कुछ लोग अच्छे भी है,लेकिन वे बोल नहीं पा रहे क्योंकि उन्हें कुर्सी प्यारी है। वे यहां एमएसएमई कॉन्क्लेव में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि वे खुद का एजेंडा चला रहे हैं। धारा 370, राममंदिर, समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दों के नाम पर राष्ट्रवाद की बात कही जा रही है। हिटलर ने भी ऐसा ही किया था, क्या हुआ जर्मनी का। हमारा मुल्क भी तानाशाही की ओर बढ़ रहा है। देश में नागरिक संशोधन एक्ट (CAA) के नाम पर आग लगी है।

पहले जम्मू-कश्मीर बंद था अब नार्थ-ईस्ट। बार-बार पाकिस्तान का नाम लिया जा रहा है, उसकी क्या औकात है हमारे सामने?  मोदी है तो मुमकिन है, पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि अब मोदी है तो मंदी है। उद्योग धंधे चौपट हो गए हैं, हाहाकार मचा हुआ है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति कहते है कि इस सरकार को अर्थव्यवस्था की समझ नहीं है। देश के पूर्व आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्मण्यम अमेरिका में कहते है कि भारत की अर्थव्यवस्था आर्ईसीयू में पहुंच गई है।

गहलोत ने कहा कि इलेक्ट्रोल बांड आजादी के बाद का सबसे बड़ा स्कैंडल है। कौन किसे चंदा दे रहा है पता ही नहीं चल रहा है। हर सफलता का श्रेय इस सरकार के लेने पर उन्होंने कहा कि हम मंगल पर पहुंच गए, सौ उपग्रह छोड़े, यह सब चार माह में नहीं हुआ। इसका भ्रम न पालें, इसमें 35-40 साल लगे हैं। यही घमंड तकलीफ दे रहा है।

यह चिंता का विषय है। लोकतंत्र में सबकी बात सुननी पड़ती है। असहमति होना देशद्रोह नहीं है, पाकिस्तान की भाषा बोलना नहीं है। आलोचना सहनी पड़ती है। घमंड छोडऩे से देश चलता है। क्या हम राष्ट्रवादी नहीं है, किसी से कम हैं क्या?

उद्योगपतियों की स्थिति बयां करते हुए गहलोत ने कहा कि  कारोबार करने वाले चुप रहते है जब तक की पानी सिर ने ऊपर नहीं चला जाता। तब तक वे खुद ही अपने गालों को लाल करते रहते हैं। महाराष्ट्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि रात को कब केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, कब राष्ट्रपति उठे, नींद में थे या कैसे पता नहीं। सुबह 5.42 बजे गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति शासन हटा दिया, सुबह चुपचाप सीएम, डिप्टी सीएम को शपथ दिला दी, 8.45 बजे पीएम ने ट्वीट किया, सीएम को बधाई हो बधाई, सीएम ने भी ट्वीट किया कि मोदी है तो मुमकिन है।

 

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.