भाजपा के मंडल स्तर पर होगा सदस्यों का सत्यापन

liyaquat Ali
3 Min Read
bjp

जयपुर

भाजपा के सदस्यता अभियान में इस बार मिस्ड काल से नए सदस्य बनाने के साथ ही उनका सत्यापन भी किया जाएगा। इसके लिए मंडल स्तर पर कमेटी का गठन होगा तथा सदस्यता अभियान के साथ ही सत्यापन के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। पिछली बार के 25 लाख सदस्यों का वेरिफिकेशन नहीं होने पर अभियान के लिए राष्टï्रीय स्तर पर यह निर्णय किया गया है। नए सदस्यों के सत्यापन का बूथवार रजिस्टर भी तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही सक्रिय सदस्यता का अभियान सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद चलाया जाएगा।

मोबाइल से मिस्ड काल

भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने सभी प्रदेशों को निर्देशित किया है कि मोबाइल से मिस्ड काल देकर बनाए गए सभी सदस्यों का पूरा रिकार्ड रखा जाए। इसके लिए बूथ स्तर पर बनने वाले सदस्यों के लिए रजिस्टर बनाने के लिए कहा गया है। इस कार्य के लिए अलग से कमेटी का गठन होगा तथा यह कमेटी एक सितम्बर से 10 सितम्बर के बीच यह कार्य पूरा कर जिला पदाधिकारियों को सौंपेगी। पार्टी आलाकमान ने यह भी निर्देश दिए हैं कि अभियान के पहले चरण में सिर्फ में साधारण सदस्य ही बनाए जाएंगे। ऐसे में 11 अगस्त तक चलने वाले सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता मिस्ड काल के माध्यम से साधारण सदस्य बनेंगे। सक्रिय सदस्य बनने के लिए 11 से 31 अगस्त तक अभियान चलाया जाएगा। इस अवधि के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता 25 नए सदस्य जोडकर सक्रिय सदस्य बन जाएंगे।

पार्टी ने सक्रिय सदस्यों का वेरिफिकेशन भी अभियान के साथ ही करने का निर्णय किया है। इसके लिए जिला स्तर पर तीन सदस्यों की कमेटी बनाई जाएगी। इस कमेटी में संयोजक प्रदेश नेतृत्व नियुक्त करेगा तथा शेष दो जिले के पदाधिकारी शामिल होंगे तथा जिले में बने सभी सक्रिय सदस्यों की जांच करेगी। इन कमेटियो का गठन भी 31 जुलाई तक करने के लिए कहा गया है। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं को हो रही परेशानियों या पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोप लगने पर इन आरोपों की सुनवाई के लिए भी कमेटी का गठन होगा। प्रदेश स्तरीय इस कमेटी में प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे तथा राज्यभर में अभियान के दौरान अनुशासनहीनता के मामलों पर सुनवाई करेंगे।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *