चिकित्सा विभाग नहीं दे रहा है ध्यान, मच्छरों ने किया लोगों को जीना हराम

Manish Bagdi
2 Min Read

रोगों के फैलने की बढ़ रही है आशंका

 

Contents
रोगों के फैलने की बढ़ रही है आशंकादेवली। शहर में बारिश के बाद मच्छरों ने आमजन का जीना हराम कर दिया। मच्छरों की संख्या बढऩे से डेंगू व मलेरिया रोग फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है। दूसरी ओर वायरल बुखार भी घर-घर पैर पसार रहा है। लेकिन चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग इस ओर उदासीन बना हुआ है।                     बारिश के कारण शहर कई स्थानों व नालों में पानी का भराव है। इसके कारण वहां कीचड़ व गंदगी पनप गई है। शहर में तहसील परिसर, सीबीइओ कार्यालय, दशहरा मैदान, पुलिस थाना सहित क्षेत्रों में काफी समय से पानी भरा हुआ है। इसके चलते गंदगी व कीचड़ से मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही। इसके चलते लोगों को जीना हराम हो गया है। लोग घरों मेें मच्छरों के काटने से बुरी तरह परेशान है। मलेरिया व डेंूग बढऩे का खतरा शहरवासियों पर मंडराने लगा है।                  विवेकानंद कॉलोनी निवासी दीपक पांचाल, अमित पंचोली ने बताया कि मच्छरों की तादाद इतनी बढ़ चुकी है कि लोग रात को ठीक ढंग से भी नहीं सो पाते। रात भर मच्छर काटने से नींद नहीं आ पाती है। उधर चिकित्सा विभाग को कई बार शिकायत करने बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने मच्छरों के निदान के लिए शहर में फोगिंग करवाने की मांग की हैं।

देवली।

शहर में बारिश के बाद मच्छरों ने आमजन का जीना हराम कर दिया। मच्छरों की संख्या बढऩे से डेंगू व मलेरिया रोग फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है। दूसरी ओर वायरल बुखार भी घर-घर पैर पसार रहा है। लेकिन चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग इस ओर उदासीन बना हुआ है।

                     बारिश के कारण शहर कई स्थानों व नालों में पानी का भराव है। इसके कारण वहां कीचड़ व गंदगी पनप गई है। शहर में तहसील परिसर, सीबीइओ कार्यालय, दशहरा मैदान, पुलिस थाना सहित क्षेत्रों में काफी समय से पानी भरा हुआ है। इसके चलते गंदगी व कीचड़ से मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही। इसके चलते लोगों को जीना हराम हो गया है। लोग घरों मेें मच्छरों के काटने से बुरी तरह परेशान है। मलेरिया व डेंूग बढऩे का खतरा शहरवासियों पर मंडराने लगा है।

                  विवेकानंद कॉलोनी निवासी दीपक पांचाल, अमित पंचोली ने बताया कि मच्छरों की तादाद इतनी बढ़ चुकी है कि लोग रात को ठीक ढंग से भी नहीं सो पाते। रात भर मच्छर काटने से नींद नहीं आ पाती है। उधर चिकित्सा विभाग को कई बार शिकायत करने बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने मच्छरों के निदान के लिए शहर में फोगिंग करवाने की मांग की हैं।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।