मनुष्य करेगा अहंकार तो, उसका जल्द होगा पतन

Manish Bagdi
1 Min Read

गांधी कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा

 

 

Deoli News/ Dainik Reporter : शहर की गांधी कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पं. तुलसीराम शास्त्री ने कहा कि अहंकार मनुष्य जीवन के पतन का अहम कारण होता है। जिसके मद में मनुष्य अपना विवेक खो देता है तथा निरंतर पतन की ओर चला जाता है। इससे बचने के लिए मनुष्य का भगवान की भक्ति के मार्ग पर चलना चाहिए।

 

कथावाचक पं तुलसीराम शास्त्री श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा कर रहें थे। उन्होंने कहा कि अहंकार के वशीभूत होकर ही राजा दक्ष ने भगवान शिव को यज्ञ में आमंत्रित नहीं किया। वहीं अंहकार की वजह से राजा को अपना मस्तक कटवाना पड़ा।

बाद में यज्ञ पूरा करने के लिए राजा को बकरे का सिर लगवाना पड़ा। कथावाचक ने सती अनुसूईया, वराह अवतार, दीति अदिति, हिरण्याक्ष वध, सती यज्ञ, कपिल मुनि की कथा व प्रसंगों का वर्णन किया।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।