गुजरात की रहने वाली गर्भवती महिला से चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इन लोगों ने वीडियो बनाने के साथ उसे पति को भेज दिया। महिला नौ माह की गर्भवती है। घटना पिछले दो महीने से लगातार चल रही थी। इसमें एक महिला और चार दुष्कर्मियों को नामजद किया गया है। मंगलवार रात को पीडि़ता अपने पति के साथ महिला थाना पश्चिम पर आई और इस बारे में जानकारी दी। महिला के पर्चा बयान पर प्रकरण दर्ज किया है। जीरो नंबरी इस एफआईआर को गुजरात भेजा जाएगा। बुधवार सुबह पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कराने के साथ सीआरपीसी की धारा 164 में बयान लिए है।
महिला थाना पश्चिम प्रभारी किरण गोदारा ने बताया कि नागौर हाल गुजरात की रहने वाली 22 साल की महिला की तरफ से पर्चा बयान पर केस दर्ज किया गया। बिना नंबरी एफआईआर को गुजरात भेजा जाएगा। महिला का कहना है कि नौ माह की गर्भवती है। पिछले महीने जून में गुजरात के बड़ौदा में उसकी परिचित महिला ने घर पर किसी काम से बुलाया और एक कमरे म बंद कर दिया। वह घटना के वक्त आठ माह की गर्भवती थी। इस दौरान हरीराम राव नाम के शख्स ने उससे दुष्कर्म किया।
इसके बाद उससे गोपीराम, गणपत राम और फु सनाथ ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं इस बीच उसका वीडियो भी बनाया और ब्लैकमेल करने लगे। आरोपियों ने उसका वीडियो बनाकर गत 18 जुलाई को पति को भेज दिया। पति ने वीडियो देखा तब वह गुजरात गया और आरोपियों ने पैसे लेकर रफादफा करने को कहा। पीडि़ता और उसका पति आरोपियों की धमकी से डर गए। तब पति ने नागौर में अपने परिचित से बात कर मंगलवार रात को पीडि़ता और उसके पति को यहां भेजा। चूंकि मामला महिला से जुड़ा होने पर उसे महिला थाना पश्चिम में भेजा गया।