मॉडल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गांधी व शास्त्री जयंती

Manish Bagdi
1 Min Read

Deoli News: पनवाड़ रोड(panwar road) स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल (model School)में महात्मा गांधी ( Mahatma gandhi)की 150 वीं जयंती (Jaynti) हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

Contents
Deoli News: पनवाड़ रोड(panwar road) स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल (model School)में महात्मा गांधी ( Mahatma gandhi)की 150 वीं जयंती (Jaynti) हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।वरिष्ठ अध्यापक अनिल गौतम ने बताया कि इस दौरान विद्यालय में सर्व धर्म सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा रघुपति राघव राजाराम भजन गाया। कार्यक्रम में गांधीजी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रामकृष्ण व नरेंद्र हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह गांधीजी के विचारों, आदर्शों व मार्गदर्शन पर आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्रा खुशी मीणा ने प्रथम व संस्कृति सोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य रीना शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।इस दौरान कक्षा 6 से 11 के विद्यार्थी दलों ने श्रमदान किया। जिसमें विद्यालय परिसर व आसपास के क्षेत्र में फैली गाजर घास को साफ किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक राम रतन जाट, डॉ दुर्गा लाल, वरिष्ठ पुस्तकालय अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका व्याख्याता आसिफ अख्तर, मनराज गुर्जर व रणजीत सिंह मीणा ने निभाई।

वरिष्ठ अध्यापक अनिल गौतम ने बताया कि इस दौरान विद्यालय में सर्व धर्म सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा रघुपति राघव राजाराम भजन गाया। कार्यक्रम में गांधीजी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रामकृष्ण व नरेंद्र हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह गांधीजी के विचारों, आदर्शों व मार्गदर्शन पर आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्रा खुशी मीणा ने प्रथम व संस्कृति सोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य रीना शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

इस दौरान कक्षा 6 से 11 के विद्यार्थी दलों ने श्रमदान किया। जिसमें विद्यालय परिसर व आसपास के क्षेत्र में फैली गाजर घास को साफ किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक राम रतन जाट, डॉ दुर्गा लाल, वरिष्ठ पुस्तकालय अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका व्याख्याता आसिफ अख्तर, मनराज गुर्जर व रणजीत सिंह मीणा ने निभाई।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *