लगातार गायब हो रहे है साँभर, कैविनेट मंत्री बिश्वेन्द्र सिंह भी जता चुके है अफसोस

liyaquat Ali
2 Min Read

Bharatpur News (राजेन्द्र जती) – भरतपुर के विश्वविख्यात केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान से लगातार गायब होते वन्य प्राणी सॉंभर को लेकर भरतपुर रियासत के वंशज तथा राजस्थान सरकार के कैविनेट मंत्री बिश्वेन्द्र सिंह कई बार उद्यान प्रशासन व  वन विभाग की उदासीनता पर अफसोस जता चुके है। बावजूद इसके लगातार यंहा से सॉंभर गायब हो रहे है।

राष्ट्रीय उद्यान से कहा गायब हो गए ये साँभर कोई नही जानता। बीमारी से मर गए ये साँभर या शिकारियों के हाथों शिकार हो गए बे। भरतपुर रियासत के पूर्व महाराज सबाई किशनसिंह वर्ष 1920 में बंध बारैठा से पहली बार लाये थे साँभर को केवला देव राष्ट्रीय उद्यान में। लेकिन राष्ट्रीय उद्यान से धीरे धीरे गायब होते गए इन साँभरो के गायब होने के बारे में उधान प्रशासन तथा वन विभाग ने नही दिया कभी कोई ध्यान। इस सम्बंध में जब “भरतपुर रियासत के वंशज तथा राजस्थान सरकार के कैविनेट मंत्री बिश्वेन्द्र सिंह से की बात तो पता चला कि राष्ट्रीय उद्यान में हमेशा देखे गए कम से कम 40-45 साँभर लेकिन घना में उनकी दो बार की विजिट में अब नजर नही आया राष्ट्रीय उद्यान में एक भी साँभर। सिंह ने इस दिशा में उद्यान प्रशासन ब वन विभाग की उदासीनता पर जताया गहरा अफसोस।

 

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.