Krishna Janmashtmi – कान्हा की झांकियों ने मन को लूटा, चाँदली स्कूल में जन्माष्ठमी का पर्व मनाया

Manish Bagdi
2 Min Read

देवली

कान्हा के रूप में सजे बालकों की झांकिया, सुदामा के चरणों की पूजा करते हुए दृश्य ने लोगों का मनमोह लिया। कान्हा के कंस के वध करने के झांकी ने भगवान की लीलाओं को मानो जीवंत कर दिया। मौका था राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदली में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व का। इस मौके पर विद्यालय में भगवान श्री कृष्ण की भव्य झांकी सजाई गई।

प्रधानाचार्य चन्द्रप्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि इस दौरान राधा कृष्ण, श्री कृष्ण की शिक्षा गुरुकुल, कृष्ण सुदामा ,पूतना वध ,श्री कृष्ण रास रचाने, चीरहरण आदि की जीवंत व मनमोहक झांकियां सजाई गई। इसके अलावा दही हांडी का कार्यक्रम में छात्रों ने पिरामिड बनाकर हांडी फोड़ कर मक्खन खाया। इस दौरानशाला परिवार के दामोदर वर्मा, संजना देवी, सोनू, बनवारी लाल नागर, राम प्रसाद प्रजापति, बुद्धि प्रकाश शर्मा, दुर्गा लाल नागर, भूपेंद्र सिंह राजावत, सुनील राजवंशी आदि ने कार्यक्रम में सहयोग दिया।

भजनों की प्रस्तुतियों में झूमे लोग

IMG 20190824 WA0066

Contents
देवली।कान्हा के रूप में सजे बालकों की झांकिया, सुदामा के चरणों की पूजा करते हुए दृश्य ने लोगों का मनमोह लिया। कान्हा के कंस के वध करने के झांकी ने भगवान की लीलाओं को मानो जीवंत कर दिया। मौका था राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदली में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व का। इस मौके पर विद्यालय में भगवान श्री कृष्ण की भव्य झांकी सजाई गई।प्रधानाचार्य चन्द्रप्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि इस दौरान राधा कृष्ण, श्री कृष्ण की शिक्षा गुरुकुल, कृष्ण सुदामा ,पूतना वध ,श्री कृष्ण रास रचाने, चीरहरण आदि की जीवंत व मनमोहक झांकियां सजाई गई। इसके अलावा दही हांडी का कार्यक्रम में छात्रों ने पिरामिड बनाकर हांडी फोड़ कर मक्खन खाया। इस दौरानशाला परिवार के दामोदर वर्मा, संजना देवी, सोनू, बनवारी लाल नागर, राम प्रसाद प्रजापति, बुद्धि प्रकाश शर्मा, दुर्गा लाल नागर, भूपेंद्र सिंह राजावत, सुनील राजवंशी आदि ने कार्यक्रम में सहयोग दिया।भजनों की प्रस्तुतियों में झूमे लोगइस दौरान श्री श्याम परिवार देवली के गायक कलाकार भानु शर्मा ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नरेश गर्ग ने कीर्तन की है रात, अमित खांडल ने श्रीकृष्ण का गुणगान किया। इसी तरह नेक चंद सोमानी ने भी भजन सुनाए।कार्यक्रम में भजन गायकों व अतिथियों का शाला परिवार द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।          कार्यक्रम के अंत में आरती की गई। साथ ही प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में जन सेवा समिति द्वारा 10 विद्यार्थियों को शाला गणवेश का वितरण भी किया गया।

 

 

इस दौरान श्री श्याम परिवार देवली के गायक कलाकार भानु शर्मा ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नरेश गर्ग ने कीर्तन की है रात, अमित खांडल ने श्रीकृष्ण का गुणगान किया। इसी तरह नेक चंद सोमानी ने भी भजन सुनाए।कार्यक्रम में भजन गायकों व अतिथियों का शाला परिवार द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

          कार्यक्रम के अंत में आरती की गई। साथ ही प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में जन सेवा समिति द्वारा 10 विद्यार्थियों को शाला गणवेश का वितरण भी किया गया।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *