नगर निगम चुनाव टिकट वितरण को लेकर कांग्रेसमें जूतम-पचार, कार्यकर्ताओं में फूटा आक्रोश

Dr. CHETAN THATHERA
3 Min Read

Kota News । नगर निगम के चुनाव में पार्षदों के लिए टिकट वितरण को लेकर कांग्रेसमें जूतम-पचार प्रचार शुरू हो गई है और आज आक्रोश इस कदर फूट पढ़ाई की कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी के नेताओं के पुतले फूंक ना चालू कर दिया । आज यह घटना कोटा में देखने को मिली जब कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में जो तुम प्रचार करते नजर आए तो टिकट वितरण को लेकर अपने ही नेताओं का पुतला फूंक ते हुए रहा है के नारे लगाते रहे।

नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस के उम्मीदवार प्रत्याशियों की सूची सामने आने के बाद कोटा दक्षिण नगर निगम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का विरोधाभास खुलकर सामने आने लगा है। कोटा दक्षिण नगर निगम के वार्ड संख्या 4, वार्ड वार्ड संख्या 5 व वार्ड संख्या 26 में बाहरी व्यक्ति को कांग्रेस चिन्ह पर प्रत्याशी के रूप में उतारने से कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति आक्रोश व्याप्त है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों का पुतला फूंक कर विरोध प्रकट किया। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने आखिरी समय में उम्मीदवार प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करते हुए उन्हें प्रचार प्रसार के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी की ओर से वार्ड संख्या 4 व वार्ड संख्या 5 में बाहरी प्रत्याशियों को उतारे जाने से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में पदाधिकारियों के विरुद्ध आक्रोश व्याप्त है।

कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पदाधिकारियों का पुतला फूंककर विरोध प्रकट किया। कांग्रेसी कार्यकर्ता राम सिंह का कहना है कि कांग्रेसी कार्यकर्ता वर्षों से पार्टी के लिए कार्य करता आ रहा है। लेकिन चुनाव आते ही पार्टी में कार्यकर्ताओं की अवहेलना होना शुरू हो गई है। वार्ड संख्या 4 में दादाबाड़ी निवासी बाहरी व्यक्ति को टिकट दिया गया है जो पूर्व में भाजपा नेता ओम बिरला व पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के साथ में कार्य कर चुका है। चुनाव में बाहरी व्यक्तियों ने कांग्रेस नेतृत्व के सामने चोरी छुपके टिकट प्राप्त करने में सफल रहे है। इसी प्रकार वार्ड संख्या 26 में भी प्रस्तावित व्यक्ति को टिकट जारी किया गया है। वार्ड संख्या 5 में बाहरी व्यक्ति को उतारा गया है। कांग्रेसी कार्यकर्ता राम लखन का कहना है कि नगर नगर निगम चुनाव में स्थानीय कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं दिए जाने से अब तक कोटा दक्षिण नगर निगम के अंदर भाजपा का बोर्ड बनता आया है। पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की भावनाओं के विपरीत टिकट वितरित कर कार्यकर्ताओं को छलने का काम कर रहे हैं। जिसे कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा। नगर निगम चुनाव में कार्यकर्ता मतदान का विरोध करेंगे।

Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम