खेलकूद सांस्कृतिक सप्ताह उमंग में प्रतियोगिता सहित हुए कई आयोजन

liyaquat Ali
1 Min Read

Bhilwara / Shahpura News ( मूलचन्द पेसवानी ) – महाप्रभु स्वामी रामचरण कन्या विद्यापीठ में आयोजित उमंग महोत्सव सांस्कृतिक खेलकूद सप्ताह के तीसरे दिन सुगम संगीत व सामुहिक गान प्रतियोगिता सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बुधवार को हुई प्रतियोगिता में प्रभारी श्रीमती रूचि राठौड, रेहाना परवीन,नटवर शर्मा व ओमप्रकाश कुमावत रहे। प्राचार्य डॉ. आशा यादव ने बताया कि बी.एड. व एस.टी.सी. की छात्राओं ने सुगम संगीत प्रतियोगिता में प्रथम शिखा जाग्रत, मनीषा शर्मा रही। सामुहिक गान में प्रथम भावना तेली ग्रुप रहा।

कविता पाठ में प्रथम अंजली सामतानी, मीनाक्षी कुमावत रही। चेयर रेस में प्रथम पिंकी धाकड़, दक्षिता शर्मा रही। आशुभाषण में प्रथम अंजली सोदा, अर्पणा माली रही। 100 मीटर दौड़ में किस्मत जाट, कन्नू जाट रही। इस अवसर पर बालमुकुन्द छीपा, बालकृष्ण जोशी, अभिषेक बसेर ने प्रतियोगिता में सहयोग दिया।

 

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.