पुलिसकर्मियों को मिले गैलेंट्री प्रमोशन मे कालूराम धायल बने दीवान

Azad Mohammed nab
2 Min Read

जहाजपुर (आज़ाद नेब) राजस्थान पुलिस के 49 पुलिस कर्मियों को विशेष पदोन्नति प्रदान की गई है। इनमें 3 एएसआई को एसआई, 8 हेड कांस्टेबल को एएसआई एवं कांस्टेबल स्तर के 38 पुलिसकर्मियों को हेड कांस्टेबल के पद पर विशेष पदोन्नति दी गई है। इसके लिए बुधवार को पुलिस मुख्यालय द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।

गैलेंट्री प्रमोशन से सम्मानित हुए कालूराम धायल ने थाना जहाजपुर में पांच वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं है इस दौरान उन्होंने हिन्दू मुस्लिम समाज के लोगों को एक दूसरे के त्योहार पर पुष्प वर्षा जैसे कार्यक्रम करने के लिए प्रेरित किया था एवं आईपीएल सट्टा चलाने वालों पर कार्रवाई को अंजाम देने जैसे अन्य सरहानीय कार्य किए थे। अभी बिजौलिया थाने में अपनी सेवाएं दे रहे है। धायल गैलेंट्री प्रमोशन मिलने पर उनके साथियों दोस्तों ने उनको बधाई दी है।

गौरतलब है कि गैलेंट्री प्रमोशन पुलिस कार्मिकों द्वारा ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किए जाने के फलस्वरूप पुरस्कार एवं पदोन्नति हेतु गठित कमेटी की अनुशंसा पर विशेष पदोन्नति प्रदान कर सम्मानित किया जाता है।

भीलवाड़ा के कांस्टेबल महेंद्र सिंह को 2020-21 की रिक्तियों के विरुद्ध हेड कांस्टेबल के पद पर विशेष पदोन्नति दी गई थी। लेकिन उनका चयन विभागीय नियमित पदोन्नति परीक्षा में पूर्व वित्तीय वर्ष में हो जाने के कारण उन्हें अब हेड कांस्टेबल से एएसआई के पद पर पदोन्नत किया गया है। एवं जिले के संजय चौधरी, उषा राम को चयन गया है।

Share This Article
Follow:
आज़ाद मोहम्मद नेब में दैनिक रिपोर्टर्स के आलावा एडिटर स्मार्ट हलचल, रिपोर्टर HNN news, tv100 ,लाइव टुडे, साधना प्लस, सरेराह, हुक्मनामा समाचार, जयपुर टाइम्स साथ काम करता हू .पत्रकारिता से आमजन की बात प्रशासन तक पंहुचाना मेरा मकसद है . whatsapp 8890400865, 8058220365