जयपुर – कांग्रेस की रैली में 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता होंगे शामिल, हर जिले से कार्यकर्ता दिल्ली रवाना

liyaquat Ali
2 Min Read

Jaipur News – केन्द्र की भाजपा सरकार (BJP Government) की आर्थिक नीतियों के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के आह्वïान पर दिल्ली में शनिवार को होने जा रही रैली (rally) में भाग लेने के लिए प्रदेश भर से कार्यकर्ता रवाना हो गए है। प्रदेश कांग्रेस(Congress) के नेताओं का दावा है कि रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली में राजस्थान से पचास हजार से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी ने जिले के प्रभारी मंत्रियों को रैली में संख्या जुटाने का लक्ष्य देने के साथ अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के पास अभी तक प्रदेश से सात हजार बसों और 2800 छोटी गाडिय़ों के जरिए कार्यकर्ताओं के दिल्ली जाने की सूचना है। 3300 कार्यकर्ता रेलमार्ग से दिल्ली जा रहे हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष और मीडिया चेयरपर्सन अर्चना शर्मा ने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित होने वाली भारत बचाओ रैली के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जयपुर-दिल्ली मार्ग पर बिलासपुर टोल के पास होटल सुख सागर, हरियाणा-दिल्ली मार्ग पर हिसार-हासी के बीच होटल ग्रीन वैले और मथुरा-दिल्ली मार्ग पर होडल-पलवल पर चैक पोस्ट भी बनाए गए है।  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में 24 घण्टे कंट्रोल रूम संचालित है।

प्रदेश कांग्रेस की तरफ से राजस्थान हाउस में  कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका जिम्मा प्रदेश संगठन महासचिव महेश शर्मा के पास है। इस कंट्रोल रूम से दिल्ली आने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या का हिसाब रखा जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं को पास भी वितरित किए जाएं

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.