Jodhpur News। जोधपुर के रातानाडा इलाके में रहने वाली एक शादीशुदा महिला को नगर निगम में नौकरी दिलाने का झांसा देकर यौन शोषण किए जाने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता को नौकरी के नाम पर बुलाकर चाय पिलाई गई फिर दुष्कर्म कर फोटोग्राफ्स खींच कर यौन शोषण किया गया। पीड़िता शुक्रवार रात को थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया। पीडि़ता का पुलिस ने आज मेडिकल करवाया है। नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है।
रातानाडा पुलिस ने बताया कि शादीशुदा महिला की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी पहचान नगर निगम में काम करने वाले एक शख्स बबलू से हुई। बबलू ने उसे भी नगर निगम में नौकरी दिलाने को कहा और एक दिन अपने यहां पर बुलाया। फिर उसे चाय पिलाई गई। चाय पीने के कुछ देर बाद वह मूर्छित हो गई। तब उससे दुष्कर्म किया और फोटोग्राफ्स खींच कर ब्लैकमेल कर यौन शोषण करता रहा। मगर उसकी निगम मेें नौकरी नहीं लगवाई। शुक्रवार को पीडि़ता रातानाडा थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान लिए जाने है। नामजद की पहचान कर तलाश की जा रही है।