Jodhpur / संपत पूनिया के खिलाफ धार्मिक वैमनस्य भड़काने का केस दर्ज, गिरफ्तार

Jodhpur News । शहर की राजीव गांधी नगर पुलिस ने शिवसेना के पूर्व जिलाध्यक्ष संपत पूनिया के खिलाफ धार्मिक वैमनस्य भड़काने का केस दर्ज किया है। उसे शांतिभंग में गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया है। 


राजीव गांधी नगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि शिवसेना का पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कुड़ी थाने के हिस्ट्रीशीटर संपत पूनिया के खिलाफ धार्मिक वैमनस्य फेलाने का केस दर्ज किया गया है। उसने गत दिनों सरपंच चुनाव में खड़े हत्या के एक आरोपी मेहबूब के खिलाफ टिप्पणी की थी। जिसमें धार्मिक भावनाएं भड़काने के साथ उसने अपनी फेसबुक आईडी पर भी पोस्टें डाली।

उसने खुलकर धार्मिकता को लेकर बयानबाजी की। हालांकि मेहबूब चुनाव हार गया फिर राजीव गांधी नगर थाने के ही एक हिस्ट्रीशीटर शौकत ने संपत को फोन किया था। इस पर फिर बाद में संपत ने और भी खुलकर फेसबुक पर धार्मिक उन्माद को भड़काने का काम करते हुए पोस्टें डाली थी। थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि फिलहाल संपत पूनिया को शांति भंग में गिरफ्तार कर लाया गया है। उसे जेल भिजवाने के बाद दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार कर लाया जाएगा। 
हिन्दुस्थान समाचार