महिला अत्याचारों के खिलाफ भाजपा ने किया जोरदार प्रदर्शन

Dr. CHETAN THATHERA
2 Min Read

Jodhpur News । प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर प्रदेश भाजपा ने सोमवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कर प्रदर्शन किया। जोधपुर में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा। 

हाल ही केन्द्र सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019 में देश में सबसे अधिक दुष्कर्म के मामले राजस्थान में दर्ज हुए। इसे मुद्दा बनाते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने सोमवार को राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रैली निकाल जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का आह्वान किया था। आज जोधपुर में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एक रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे।

कलेक्ट्रेट के बाहर उन्होंने जमकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि कोरोना का प्रसार रोकने के लिए शहर में धारा 144 लगाई हुई है, लेकिन कार्यकर्ताओं ने इसे दरकिनार कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कई कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मास्क तक नजर नहीं आया। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर थोड़ी देर तक नारेबाजी करने के बाद जोशी के नेतृत्व में कुछ पदाधिकारियों ने भीतर जाकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमराती जा रही है। प्रदेश में विशेषरूप से महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले तेजी से बढ़ रहे है। राज्य सरकार इन पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल रही है।
हिन्दुस्थान समाचार

Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम