मधुमक्खियों के हमले में दो डॉक्टर सहित कई घायल

Dr. CHETAN THATHERA
2 Min Read

Jodhpur News ।जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में सोमवार सुबह मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों ने दो डॉक्टर समेत करीब डेढ़ दर्जन लोगों को काट खाया। इस कारण कुछ लोगों की तबीयत थोड़ा गड़बड़ा गई। उनका इमरजेंसी में इलाज किया गया। शेष अन्य बगैर इलाज कराए वहां से चले गए।

बता दें कि एमडीएम अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में पेड़ लगे है। इन पेड़ों पर कई स्थान पर मधुमक्खियों ने अपने छत्ते बना रखे है। किसी के छेड़ देने पर इन छत्तों से मधुमक्खियां बिखरना शुरू हो जाती है और आक्रोशित हो लोगों को काटना शुरू कर देती है। आज सुबह भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। परिसर में एक पेड़ से बड़ी संख्या में उड़ी मधुमक्खियों ने लोगों को काटना शुरू कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लोग बदहवाश होकर इधर-उधर भागना शुरू हो गए। इसके बावजूद कई लोग स्वयं को बचा नहीं पाए और मधुमक्खियों ने उन्हें काट खाया।

दो डॉक्टरों को काटा:

दो डॉक्टर भी उनके आक्रोश का शिकार बने। मधुमक्खियों के काटने से कुछेक लोगों की तबीयत गड़बड़ा गई। बाद में उन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी में अपना इलाज लिया। मधुमक्खियों ने करीब डेढ़ दर्जन लोगों को काटा। इनमें से कुछ लोगों को अस्पताल में अपना इलाज करवाना पड़ा।
Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम