
Jodhpur News। प्रदेश में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है तो वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो परदेस में जयपुर के बाद जोधपुर ऐसा शहर है जहां कोरोना पॉजिटिव रोगों की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है और कोरोना पूरी तरह से कह रहा रहा है ऐसी स्थिति में आज जोधपुर के एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब होम करंट टाइम एक कोरोना पॉजिटिव महिला दुबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंच गई
एयरपोर्ट पर उसके कोरोना पॉजिटिव होने पर रातानाडा पुलिस मौके पर पहुंची और बाद में उस महिला को घर भेजने के साथ ही सरदारपुरा थाने में केस दर्ज करवाया गया। महिला होम क्वारेटाइन थी। जिला प्रशासन व पुलिस के सहयोग से इस महिला को घर भिजवाया गया है।
रातानाडा थानाधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि सरदारपुरा की रहने वाली एक कोरोना पॉजिटिव महिला विदेश यात्रा के लिए होम क्वारेंटाइन का उल्लंघन कर एयरपोर्ट पर पहुंच गई। बाद में उसके कोरोना पॉजिटिव का पता लगने पर एयरपोर्ट की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। इस पर पुलिस वहां पहुंची। चूंकि महिला सरदारपुरा की रहने वाली थी और होम क्वारेंटाइन हो रखी थी। फिर वह घर से बाहर निकल गई। तब उसे सरदारपुरा पुलिस के सुपुर्द करने के साथ घर भिजवाया गया। चिकित्सा विभाग की तरफ से महिला के खिलाफ सरदारपुरा थाने में केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है।