जोधपुर में शीत लहर, कंपकं पी छूटी, माउंट में पारा शून्य से नीचे

Dr. CHETAN THATHERA
2 Min Read

Jodhpur News। सदीं का जोर अब दिखने लगा है। बादल बारिश के बाद मारवाड़ में शीतलहर का असर जमने लगा है। उत्तर भारत के इलाकों में हुई जमकर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में भी सर्दी की चमक अब बढ़ी है। दिसम्बर में पहली बार माउंटआबू में पारा शून्य से नीचे गया है। सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 आंका गया है। सूर्यनगरी में हल्की धूप खिली है। मगर हवा तेज रहने से शीतलहर का आभास होने लगा है। अब दोपहर में भी कंपकं पी बनी हुई है। लोगों की दिनचर्या और खानपान में काफी बदलाव आ गया है।

जोधपुर सहित समूचे मारवाड़ में शीतलहर का दौर जारी है और इसके आगे भी बने रहने की संभावना है। जोधपुर शहर में अब दिन में भी ठंडक का अहसास होने लगा है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी के कारण सर्दी अब पहाड़ों से उतर कर थार के रेगिस्तान में पहुंच चुकी है। पश्चिमी राजस्थान में शीत लहर का आगमन हो चुका है। तापमापी का पारा भी नीचे उतरना शुरू हो चुका है। सुबह के समय चल रही ठंडी हवा तन को भेद रही है। दिन के समय भी धूप सुहावनी लगना शुरू हो गई। अधिकतम तापमान औसत तापमान से करीब 3.6 डिग्री सेल्सियस उतर गया। शहर का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम करीब एक डिग्री की गिरावट के साथ 12.7 डिग्री पहुंच गया। सर्दी के जोर से लोगबाग अब सावचेती भी बरतने लगे है। कोरोना संक्रमण बढऩे के आसार से लोग गर्म लबादों और मास्क में नजर आते है।
Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम