Jodhpur News। जोधपुर शहर के डांगियावास और देवनगर हलके में हुई दुर्घटनाओं में घायल दो लोगों की शनिवार की सुबह अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंपे।
डांगियावास पुलिस ने बताया कि पीपाड़शहर के पाबूनगर चोढा निवासी ओमाराम पुत्र रामकिशन विश्रोई ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई पप्पूराम बाइक लेकर दांतीवाड़ा पेट्रोल पंप रोड से निकल रहा था। तब अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसकी अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। वहीं देवनगर पुलिस ने बताया कि पाल लिंक रोड पर रहने वाले मनीष मतंड पुत्र मंडलचंद ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पिता मंडलचंद को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस पर वे घायल हो गए और अस्पताल में उपचार के बीच उनकी मौत हो गई। देवनगर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।