हंगामे के बीच जोधपुर नगर निगम उत्तर का 506.42 करोड़ का बजट पेश, समितियों का नहीं किया गठन

Dr. CHETAN THATHERA
3 Min Read
File Photo

Jodhpur News। जोधपुर नगर निगम दक्षिण के बाद उत्तर का पहला बजट भी हंगामेदार स्थिति में पारित कर दिया गया। महापौर कुंती परिहार ने नगर निगम उत्तर की साधारण सभा की पहली बैठक में 506 करोड़ 42 लाख रुपये का बजट पेश किया। बजट प्रस्ताव में प्रत्येक वार्ड में 25 लाख रुपये तक के कार्य पार्षद निधि से करवाए जाने का प्रस्ताव लाया गया। बैठक में निगम दक्षिण की भांति समितियों का गठन नहीं किया गया।

बजट प्रस्तावों पर महापौर कुंती परिहार ने कहा कि पार्षद, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से निगम के आय के स्त्रोतों में वृद्धि की जाएगी तथा निगम को सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। महापौर ने सभी पार्षदों को विश्वास दिलाया कि नगर निगम उत्तर क्षेत्र में सफाई, सीवरेज व विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। साथ ही शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए आधुनिकतम मशीनों की भी खरीद की जाएगी। वार्षिक बजट किसी भी संस्था के आने वाले वर्ष में आय-व्यय का अनुमान होता है। वार्षिक बजट केवल आंकड़ों की पुस्तक नहीं है बल्कि अगले वर्ष में कार्य की प्राथमिकता एवं नीति का दस्तावेज है। उन्होनें कहा कि विश्व में इस शहर की जो ख्याति है उसका कारण मेहरानगढ़ किला, माचिया पार्क, शहर की भीतर की पुरानी हवेलियां, संकरी गलियों में अपनायत के साथ रहते लोग, ऐतिहासिक स्थल मण्डोर एवं उसका उद्यान, तालाब, बावडिय़ां आदि है जो अपनी ऐतिहासिक विरासत के साथ शहर को गौरवांन्वित करते है। इनका पूरा ख्याल रखा जाएगा।

आय के साधनों में बहुत कमी:

नवगठित निगम होने के कारण निगम की स्वयं की आय के साधनों से आय बहुत कम है। नगरीय विकास कर से प्राप्त होने वाले कर का अधिकांश भाग नगर निगम दक्षिण को प्राप्त होता है। नगर निगम दक्षिण को नगरीय विकास कर से प्राप्त होने वाली आय का 20 प्रतिशत राशि निगम उत्तर को दिया। महापौर ने नगर निगम दक्षिण को वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्राप्त नगरीय विकास कर की राशि का 20 प्रतिशत हिस्सा उत्तर को देने का अनुरोध किया। उन्होंने अपने इस बजट में जोधपुर शहर के पर्यटन महत्व को बढ़ाने की ओर सोच रखते हुए ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने अपने इस बजट में पुराने शहर और नए शहर में बढ़ती हुई आबादी के मद्देनजर सीवरेज, नाली, नाले सडक़ और नई कॉलोनियो में रोशनी और सफाईी व्यवस्था को बढ़ावा देने का भी प्रस्ताव और मद बढाने का प्रयास किया।

 

Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम