जोधपुर। शहर के बासनी कृषि मंडी के नजदीक एक होटल में पुलिस ने शाम को छापामार कार्यवाही करते हुए देह व्यापार का खुलासा (prostitution disclosure) किया। पुलिस ने होटल संचालक और एक युवती पर पीटा एक्ट में हिरासत में लिया गया।
दोनों से पुछताछ की जा रही है। इस होटल में लम्बे समय से देह व्यापार चलने की सूचनाएं मिल रही थी।
एसीपी(पश्चिम) नूर मोहम्मद ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बासनी कृषि मंडी के पास में नसरानी होटल में देह व्यापार चल रहा है। इस पर एक सिपाही को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया।
सिपाही ने होटल में जाकर देह व्यापार के लिए सौदा तय किया। सौदा तय होने के बाद उसने पहले से तैयार पुलिस टीम को मैसेज भेजा।
मैसेज मिलते ही एसीपी नूरमोहम्मद, बासनी थानाधिकारी पाना चैधरी, महिला थाना पश्चिम प्रभारी मुक्ता पारिक एवं पुलिस जाब्ता वहां पर पहुंचा।
एसीपी ने बताया कि होटल संचालक सुरेंद्र मूलरूप से सीकर निवासी है। उसने यह होटल चार साल पहले किराए पर ली थी। वह रिशेप्शन पर बैठा था और सिपाही ने उससे ही बात की। पुलिस जाब्ते ने होटल में रेड देकर एक कमरें से हरियाणा की युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पाया।
इस पर इनके खिलाफ अब पीटा की कार्रवाई कर केस दर्ज किया गया है। मामले में अनुसंधान किया जा रहा है। युवती अविवाहित है। संदेह है कि होटल संचालक बाहर से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार का गोरखधंधा चला रहा था।