Jodhpur News। जोधपुर शहर के नौ मील मंडोर एरिया में एक किराणा व्यापारी पर देशी कट्टा तानकर एक युवक ने फायर किए। किराणा बच गया मगर बदमाश अपने दो अन्य साथियों के संग बाइक पर बैठ कर भाग निकला। फायरिंग की वजह फिलहाल पता नहीं चली है। पुलिस इसमें कोई रंजिश से भी इंकार नहीं कर रही। व्यापारी ने रंजिश होने से भी इंकार किया है।
फिलहाल मंडोर पुलिस ने हत्या प्रयास में यह केस दर्ज किया है।
मंडोर थाने के एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि दिलीप नगर मंडोर निवासी लुणकरण माहेश्वरी पुत्र बंकरलाल ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी माहेश्वरी किराणा नाम से नौ मील मंडोर पर दुकान है। राजस्थान स्वीट के पीछे सामान का गोदाम है। वह रात को अपनी लोडिंग टैक्सी लेकर गोदाम पर गया था। फिर सामान रखने के बाद घर की तरफ टैक्सी लेकर लौटने लगा इतने में युवक साइड से आया और देशी कट्टा तानकर फायर करने लगा। इस पर उसने टैक्सी को एक दीवार से टकराया और बैठ गया। तब युवक ने दो तीन फायर कर दिए। हालांकि वह बच गया। फायर उसकी लोडिंग टैक्सी के गेट पर लगे। बाद में बदमाश अपने दो साथियों के संग बाइक पर बैठक र भाग निकला। एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि किराणा व्यापारी ने फिलहाल किसी से दुश्मनी की बात नहीं बताई है। ना ही कोई लेन देन का विवाद बता रहा है। आस पास टीवी फुटेज भी नहीं है। फिलहाल मामले में गहन जांच की जा रही है।