Jodhpur।जोधपुर जिले की लूणी तहसील के पीपरली गांव स्थित भीलों की ढाणी में रहने वाले एक शख्स ने अपने पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते तलवार से गला काट कर हत्या कर दी और थानै मे जाकर आत्म समर्पण कर दिया ।
डाली। सुबह खुद ही थाने पहुंचा और पत्नी की हत्या करना बताया। सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी बाद में मौके पर बुलाया गया। पति से पुलिस पूछताछ कर रही है। पति और पत्नी दोनों ही मजदूरी करते हैं।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरफूल चंद ने बताया कि लूणी तहसील के पीपरली गांव स्थित भीलों की ढाणी में रहने वाले विशनाराम भील ने रात को अपनी पत्नी 35 साल की नीलम की हत्या कर दी। आज सुबह वह लूणी थाने पहुंचा। जहां उसने बताया कि पत्नी को मार डाला है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला का शव पलंग पर पड़ा था। संभवत कहासुनी के बाद उसकी हत्या की गई।
मृतक आरोपी की दूसरी पत्नी थी।
एडीसीपी हरफूलचंद ने बताया कि मृतक नीलम का पीहर सूरसागर एरिया मे है। वह अपनी पत्नी को पीहर से लेकर रविवार को आया था। उसके चरित्र पर भी वह संदेह जताता था। आरोपी विशनाराम भील ने यह दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से एक संतान है। नीलम से उसके कोई संतान नहीं है। रात को दोनों पति और पत्नी ही घर पर अकेले थे।
मौके पर पुलिस ने खून से सनी एक तलवार को बरामद किया है। जिससे संभवत: गला रेता गया है। फिलहाल प्रकरण में पुलिस की तरफ से अग्रिम अनुसंधान जारी है। शव को दोपहर बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया गया।