भाजपा ने महापौर पद के लिए उतारे प्रत्याशी: नामांकन दाखिल

liyaquat Ali
2 Min Read
File Photo

Jodhpur News । नगर निगम में जोधपुर में उत्तर व दक्षिण निगम के लिए महापौर की दौड़ में शामिल प्रत्याशियों की घोषणा हो गई है। इसके लिए अब नामांकन की दौड़ है। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की निगमों के लिए घोषणा की है।

नगर निगम दक्षिण में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सुश्री वनिता सेठ और उत्तर क्षेत्र से डॉ. संगीता सोलंकी महापौर पद की प्रत्याशी होंगी। प्रदेश भाजपा ने गुरूवार को सुबह इस पर मुहर लगा दी। दोनों प्रत्याशी आज नामांकन दाखिल किए है।
सुश्री वनिता सेठ ने दोपहर 12.15 बजे पॉलीटेक्निक कालेज स्थित निगम भवन  में रिटर्निग अधिकारी इन्द्रजीत यादव के समक्ष और डा. संगीता सोलंकी 1.15 बजे पुराने नगर निगम में रिटर्निग अधिकारी  एम एल नेहरा के समक्ष नामांकन दाखिल किया।
नगर निगम दक्षिण क्षेत्र में भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है। नवगठित बोर्ड के लिए नवनिर्वाचित पार्षदो से चर्चा के बाद सुश्री वनिता सेठ को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया गया है। सुश्री वनिता सेठ भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता और महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं। इससे पहले सुश्री वनिता सेठ कान कोर की डायरेक्टर भी रह चुकी है। उत्तर क्षेत्र से डॉ संगीता सोलंकी महापौर पद की प्रत्याशी होंगी।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.