प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने मनाया रक्षा बंधन उत्सव

Jhalawar News/(भंवर सिंह कुशवाह)/जिले के भवानी मंडी शहर की आदित्य विहार कॉलोनी स्थिति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा पर संचालिका कुसुम बहिन व महिला जागृति मिशन की अध्यक्ष श्रीमती संगीता जैन की अगुवाई में रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने मनाया रक्षा बंधन उत्सव

संचालिका कुसुम बहिन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डग विधायक कालूराम मेघवाल, पालिकाध्यक्ष कैलाश बोहरा,व्यापार महासंघ अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह,पंडित दीनदयाल उपाध्याय व्यापार उद्योग मंच के प्रदेश महामंत्री गगनदीप होरा,विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष बालू सिंह चौहान व जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की टीम अतिथि थे।

कार्यक्रम को विधायक कालूराम मेघवाल, पालिकाध्यक्ष कैलाश बोहरा, प्रीतपाल सिंह ,गगनदीप सिंह होरा, जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान जार के जिलाध्यक्ष भवँर सिंह कुशवाहा , संरक्षक रणवीर सिंह चौहान व पार्षद प्रदीप जैन ने सम्बोधित किया। सभी अतिथियों का शाखा के सुरेश जैन ने स्वागत किया।इस अवसर पर सेंटर की संचालिका कुसुम बहिन ने सभी के रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की बधाई दी।

कार्यक्रम में जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान जार के तूफान सिंह चौहान, हेमंत जायसवाल, राहुल रावल,दिलीप श्रंगी,लोकेश मकवाना, वसीम अकरम, किशोर तँवर, चन्द्रप्रकाश यादव आदि पत्रकारों के साथ डॉक्टर मोतीलाल आहूजा,डॉक्टर, श्रीनाथ गुप्ता,पार्षद राजकुमार गुप्ता, अमित पाटनी,चेतन गुप्ता,श्री मति मीता आहूजा आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।