जहाजपुर:नगर मे 14 जगहों पर हुआ दहन, चेयरमैन ने होली पर नगरवासियों को दी बधाई

liyaquat Ali
1 Min Read


Jahazpur News ( आज़ाद नेब ) नगरपालिका चेयरमैन विवेक कुमार मीणा ने होली के अवसर पर नगरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का उत्‍सव होली, शरद ऋतु के समापन का और वसंत ऋतु के आगमन का संदेश देता है। सभी के जीवन में आशा का संचार करने वाला होता है। मेरी कामना है कि इस पर्व के माध्‍यम से अपनी अमूल्‍य विरासत में नगरवासियों का विश्‍वास बढ़े तथा यह त्‍योहार सभी लोगों में परस्‍पर सद्भाव व मैत्री को ओर मजबूत बनाए।

होलिका दहन शुभ मुहूर्त में ही किया जाता है। इस दौरान नई फसल के साथ अग्नि देव की पूजा की जाती है और पूरे साल सुख समृद्धि घर आए ऐसी कामना की जाती है।


नगर मे 14 अलग अलग जगहों पर होली परम्परागत तरिके से पुजा पाठ के साथ दहन किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन जगह जगह मुस्तैद रहा।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.