जहाजपुर:डीआर सरोजना मीणा भाजपा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

liyaquat Ali
1 Min Read


Jahazpur News (आज़ाद नेब) भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें डीआर सरोजना मीणा को अपनी जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

सरोजना वर्तमान में मीणा समाज के उपाध्यक्ष है। पूर्व जिला कार्यकारिणी में मंत्री भी रह चुके हैं। निजी स्कूल के संचालक होने के साथ उनके पति रमेश चंद्र मीणा अध्यापक हैं। इस महिला नेत्री को जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाने पर मीणा समाज ने हर्ष व्यक्त किया है।

भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी में जहाजपुर क्षेत्र से मात्र एक महिला नेत्री को नेतृत्व मिलने से इनका कद राजनीति क्षेत्र में और बढ़ा है। सरोजना को विधायक गोपीचंद मीणा का वरदहस्त प्राप्त होने से उनको यह लाभ मिला है।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.