जहाजपुर:अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश ने जरूरतमंदों के लिए दी खाद्य सामग्री

Jahazpur news (आज़ाद नेब) । कोरोना कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश अशोक सेन एवं न्यायालय के समस्त कर्मचारियों की ओर से समाजसेवी संस्था जय गुरुदेव आश्रम को गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए रसद खाद्य सामग्री दी गई। जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए मोबाइल वैन भी सेवा के लिए दी गई।

तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष अशोक सेन एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी गोपाल शर्मा आश्रम का भी निरीक्षण कर वहां पर चल रहे भंडारे की व्यवस्था का भी जायजा लिया।

इस दौरान न्यायालय के कर्मचारी राम सिंह मीणा, शिवराज सिंह, पवन मीणा, अमित शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।