जहाजपुर (आजाद नेब) राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल सोमवार को जहाजपुर पहुंचेंगे। स्वस्ति धाम पंचकल्याणक महोत्सव के महामंत्री ज्ञानेंद्र कुमार जैन ने बताया कि स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल 3 फरवरी को सुबह 10:00 बजे करीब सड़क मार्ग से स्वस्तिधाम पहुंचेंगे।
यहां पंचकल्याणक महोत्सव में भाग लेने के साथ ही भगवान श्री मुनिसुव्रत नाथ एवं संतो के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे।